Viral Video: ट्रैफिक चालान से बचने का अनोखा तरीका, Shin Chan की आवाज में लड़की ने पुलिस को किया परेशान

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया में इस समय तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की जापानी कार्टून कैरेक्टर शिन चैन की आवाज में बोलती दिख रही है. जबकी उसके सामने ट्रैफिक पुलिस खड़ा दिख रहा है. तो आइये उस वायरल वीडियो के बारे में जानें. आखिर माजरा क्या है?

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं. जिसे लोग खुब पसंद भी करते हैं. ट्रैफिक चालान से बचने के लिए एक लड़की ने जो तरीका अपनाया, उसे लोग पसंद कर रहे हैं और उसका वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं. हालांकि वीडियो काफी पुराना लगता है. तो आइये आपको बताते हैं वायरल वीडियो में लड़की ने चालान से बचने के लिए कौन सा अनोखा तरीका अपनाया.

ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो shin chan की आवाज में बोलने लगी लड़की

एक मिनट के वायरल इंस्टाग्राम रील में एक लड़की अपनी स्कूटी में बिना हेलमेट पहने दिख रही है. जबकि उसके पास ट्रैफिक पुलिस उससे कुछ बातें करता दिख रहा है. वीडियो में पुलिस वाला लड़की से बार-बार नाम पूछता है, ताकी उसका हेलमेट न होने पर वो उसका चालान काट सके. पुलिस वाले के नाम पूछने पर लड़की कार्टून कैरेक्टर shin chan की आवाज में बोलने लगती है. जिससे पुलिस वाला काफी परेशान होता है. हंसते हुए ट्रैफिक पुलिस लड़की से कहता दिख रहा है कि अगर हेलमेट नहीं पहनेंगी, तो उसे चालान देना होगा. लड़की के बचाव में कुछ लोग भी ट्रैफिक पुलिस से उलझ गए. जिसपर पुलिस वाले ने उन्हें भी समझाया और ट्रैफिक रुल समझाया.

रोहतक का है वीडियो

सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे रोहतक का बताया जा रहा है. वीडियो को गौर से देखेंगे, तो आपको रोहतक का साइन बोर्ड नजर आएगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola