मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली के घर पर ED रेड

Updated:
विज्ञापन

सतीश जारकीहोली का आवास

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार 9 सितंबर को कर्नाटक के लोक निर्माण विभाग मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के बेंगलुरु स्थित आवास पर छापेमारी की.

विज्ञापन

सतीश जारकीहोली 2013 से 2016 के बीच कर्नाटक के एक्साइज मिनिस्टर रहे हैं. जारकीहोली परिवार का चीनी और शराब इंडस्ट्री में बड़ा नाम है. कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की गई है, सतीश जारकीहोली की बेटी प्रियंका जारकीहोली चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सांसद हैं.

विज्ञापन


सतीश जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज

The Hindu अखबर में छपी खबर के अनुसार EDने यह जानकारी दी है कि सतीश जारकीहोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ED ने मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है. हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि जहां ईडी की छापेमारी हो रही है, वहां सतीश जारकीहोली मौजूद हैं या नहीं.

एक्साइज मामले से अलग है यह केस

ED की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जारकीहोली के खिलाफ जो छापेमारी हो रही है वह एक्साइज मामले से संबंधित नहीं है. यह एक नया मामला है, जिसमें छापेमारी की कार्रवाई की गई है. अबतक जो सूचना सामने आई है उसके अनुसार सतीश जारकीहोली के बेंगलुरु, बेलगावी और गोकक स्थित घरों के अलावा दूसरी जगहों पर भी रेड चल रही है. उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और जारकीहोली परिवार से जुड़े बिज़नेस समेत कुल 18 जगहों पर भी रेड की जा रही है.

ये भी पढ़ें : अगर आप खाते हैं मुर्गा तो जानिए, कितने रुपए महंगी हो गई है आपकी थाली

नदीमुल हक पर छापे की कार्रवाई पूरी, ईडी का दावा- 60 करोड़ की गड़बड़ी मिली, टीएमसी ने कहा- ये ‘ऑपरेशन लोटस 2.0’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola