Viral Video: खतरों का खिलाड़ी बना बस ड्राइवर, ओवरटेक करने के चक्कर में बढ़ाता रहा रफ्तार, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Nov 2025 5:13 PM

विज्ञापन

Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बस चालक की हरकत से पूरे इंटरनेट में सनसनी मच गई है. कमेंट में लोग बस ड्राइवर को गिरफ्तार करने की बात लिख रहे हैं. दरअसल इस ड्राइवर ने एक बस को चलाया नहीं बल्कि 'उड़ाया'. रफ्तार और 'कट' ऐसे की हल्की सी भी चूक हो जाती तो कई लोगों की जिंदगी पर बात बन आती.  

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बस ड्राइवर रोड सेफ्टी के नियमों की धज्जियां उड़ा कर बस को भगाने लगा. हर पल के साथ वो बस की गति को बढ़ाता रहा. यही नहीं, दूसरे बसों को ओवरटेक करने के चक्कर में वो उल्टे सीधे पैटर्न में ड्राइव करने लगा. सबसे बड़ी बात की बस में बैठे यात्री ड्राइवर को रोकने की बजाय उसकी हौसला अफजाई करते नजर आए. ऐसे अंधाधुंध गाड़ी चलाना बड़े हादसे को निमंत्रण देने के बराबर है. लेकिन, रोड सेफ्टी को दरकिनार कर यह बस चालक लगातार बस को भगाता रहा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

सामने आयी बस ड्राइवर की घोर लापरवाही

इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है. बस ड्राइवर की रेसिंग के कारण दर्जनों लोगों की जिंदगी रिस्क पर नजर आ रही है. ड्राइवर बस को बेपरवाह होकर चलाता नजर आ रहा है. वो बस को इतनी तेज गति से भगा रहा है मानो रेस के मैदान में हो. बस हाईवे पर पूरी रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है. दूसरे बसों को ड्राइवर ओवरटेक कर रहा है. सामने से कई ट्रक भी आते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यह ड्राइवर इसकी परवाह न करते हुए बस को सिर्फ भगाने में लगा है. संकरे रास्ते से वो बस को कट करा रहा है. ऐसे में बहुत बड़े हादसे की भी संभावना हो सकती थी.

खतरनाक तरीके से लगाने लगा ‘कट’

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बस ड्राइवर दूसरे बसों को ओवरटेक करने के चक्कर में खतरनाक तरीके से बस की स्टेयरिंग को घुमा रहा है. संकरी जगह पर भी ‘कट’ कर ले रहा है. बस में बैठे कई लोगों की जान खतरे में नजर आ रही थी. सबसे बड़ी लापरवाही थी कि ड्राइवर ने गलत ट्रेक से दो बसों और एक ट्रक को ओवरटेक किया. यह सरासर गलती थी, थोड़ी सी चूक से एक बड़ा हादसा हो सकता था, कई लोगों की जान जा सकती थी.

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर ऐसी लापरवाही भरी ड्राइविंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया एक्स के प्लेटफॉर्म पर @KreatelyMedia की ओर से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 5.30 लाख लोगों ने देख लिया है. 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने ड्राइवर की कड़ी निंदा की है. कई यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लेना चाहिए. एक यूजर्स ने लिखा कि बस में सवार को गिरफ्तार कर लेना चाहिए. एक और गुस्साए हुए यूजर ने लिखा ‘दिमागी तौर पर मृत यात्री उसका उत्साहवर्धन कर रहे हैं.’

Also Read: Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो, इतनी बड़ी मछली को निगल गया यह पक्षी, ट्रेंड कर रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola