Viral Video : 1 या 2 नहीं, नाग-नागिन के साथ घर से निकले 35 सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Updated:
विज्ञापन
Nag Nagin viral video

Viral Video : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग के देवरी गांव में एक घर से करीब 35 सांप निकले. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घर के मालिक ने बताया कि पहले दो सांप निकले थे, फिर रोजाना सांप निकलने लगे. देखें वायरल वीडियो में क्या आ रहा है नजर.

विज्ञापन

Viral Video : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक गांव में एक घर से 35 सांप मिलने से हड़कंप मच गया. इसका वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह नजर आ रहा है. इतने सारे सांप देखकर  गांव के लोग दहशत में आ गए, लेकिन ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मान लिया. लोग भगवान शिव का जयकारा लगाने लगे. बाद में सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया. रायपुर में नागलोक जैसी तस्वीर सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा होने लगी. आरंग से महज 12 किलोमीटर दूर देवरी गांव की यह घटना है. फर्श के नीचे गड्ढे में नाग-नागिन के साथ छोटे-छोटे 35 सांप मौजूद थे. खबर मिलने के बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया.  देखें वीडियो.

विज्ञापन

घर में अचानक निकलने लगे सांप

मामला रायपुर के पास आरंग के देवरी गांव का है, जहां इंद्रकुमार साहू अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले घर में दो सांप निकले थे. बरसात में ऐसा होना आम बात माना जाता है, इसलिए सर्पमित्र को बुलाकर उन्हें जंगल में छुड़वा दिया गया. कुछ दिन सब ठीक रहा, लेकिन फिर हर दिन घर में सांप निकलने लगे, जिससे लोग डर और हैरानी में हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola