चंडीगढ़ में वीआईपी लोगों को नहीं है कोरोना का डर, हर मामूली चीज के लिए कर रहे हैं पास की मांग
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2020 1:39 PM
चंडीगढ़ के अधिकांश वीआईपी UT के अधिकारियों से कर्फ्यू में छूट के लिए पास देने की मांग कर रहे हैं.
कोरोना वायरस के कारण लोग घर में रह कर ही समय बीता रहे हैं वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ जैसे शहर में किसी को इस बात की परवाह ही नहीं हमारे इस तरह बाहर निकलने से लोगों को क्या परेशानी हो सकती है, चंडीगढ़ के अधिकांश वीआईपी UT के अधिकारियों से कर्फ्यू में छूट के लिए पास देने की मांग कर रहे हैं. यहाँ तक कि कुत्तों को टहलाने के लिए और अपने घर में नाई को अनुमति देने के लिए भी पास की मांग कर रहे हैं.
बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 24 मार्च की मध्य रात्रि से केंद्र सरकार के आदेश के बाद कर्फ्यू लगा दिया था, क्योंकि राज्य में कई मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, और अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई थी. कर्फ्यू में उन्हीं लोगों को छूट देने की बात कही गयी थी जो आपातकाल सेवा में हो या फिर जो इमरजेंसी काम की वजह से अत्याधिक आग्रह कर रह हो, लेकिन शायद वहां के वीआईपी ने इन बातों को अन्यथा ले लिया.
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि लोग इन बातों को नहीं समझ रहे हैं कोई कह रहा है कि मेरी माँ एक फल विक्रेता से ताजे फलों का जूस लेती है उनके लिए हमें पास की जरूरत है तो कोई कहता है कि स्वास्थ्य का हवाला देकर सुखना लेक पर सुबह और शाम सैर पर जाने के लिए पास देने की बात कर रहा है, ऐसा प्रशासन से के एक आधिकारी ने जानकारी दी है.
गौरतलब है कि पूरे देश में अब तक पूरे देश में अब तक 673 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 लोग की मौत हो गई है. जबकि पूरी दुनिया में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो गयी गई, जबकि 4 से लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं. मुडीज की माने तो इस वजह से कई देशों की अर्थव्यवस्था खराब हो सकती है. फ्रांस जैसे देश ने तो पहले ही संकट से उभारने के लिए पैकेज के घोषणा कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










