Live Updates

Vice President Election: राष्ट्रपति, पीएम ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

Updated:
विज्ञापन

Vice President Election 2022: देशवासियों को आज अपना नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की मार्गरेट अल्वा के बीच होने वाला है. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाये, तो धनखड़ की जीत सुनिश्चित है. विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं. जगदीप धनखड़ राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. वहीं मार्गरेट अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं. पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने संसद पहुंचे.

विज्ञापन

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जगदीप धनखड़ को देश का अगला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी. राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, भारत के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जगदीप धनखड़ को बधाई. सार्वजनिक जीवन के आपके लंबे और समृद्ध अनुभव से राष्ट्र को लाभ होगा. सार्थक और सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी.

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले अमित शाह और राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर बधाई दी.

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को मिले 182 वोट

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 मत, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले. उपराष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद मार्गरेट अल्वा ने कहा कि भाजपा का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करके, कुछ दलों और उनके नेताओं ने अपनी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है.

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई दी. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि किसान पुत्र जगदीप धनखड़ का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है. उन्होंने कहा कि धनखड़ जी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं. जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

जगदीप धनखड़ बने देश के नए उपराष्ट्रपति

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए है. उपराष्ट्रपति चुनाव में उनका मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट आल्वा (80) से था. जगदीप धनखड़ मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है.

थोड़ी देर में आएंगे उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आएंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल रहे. उन्होंने मतदान से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola