सरकारी नौकरी मिलते ही बदला पत्नी का बर्ताव, पति ने की खुदखुशी, कहा ‘इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना

Updated:
विज्ञापन
engineer husband kill himself due to government job wife harassment

पति-पत्नी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने कहा है कि इतनी प्रताड़ना सहने के बाद भी यदि मुझे इंसाफ नहीं मिलता है तो मेरी अस्थियों को नाले में बहा देना.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मोहित यादव नाम के एक युवक ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने आत्महत्या के पीछे की वजह के बारे में बताया.

मोहित ने वीडियो में क्या कहा?

मोहित यादव ने वीडियो में कहा, “आप लोगों को जब तक यह वीडियो मिलेगा, तब तक मैं इस दुनिया से जा चुका रहूंगा. लड़कों की सुरक्षा के लिए यदि कोई कानून होता तो शायद मैं आज यह कदम नहीं उठाता. मेरी पत्नी और ससुराल वाले मिलकर मुझे मानसिक रूप से कई सालों से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिसे अब मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं. इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं. मम्मी-पापा, मुझे माफ कर दीजिएगा.”

सात साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, मोहित यादव एक सीमेंट की कंपनी में फील्ड इंजीनियर के तौर पर कार्य करता था. वह नोएडा में काम के सिलसिले में अकेला रहा करता था. वहीं प्रिया नाम की महिला से उसकी मुलाकात हुई. दोनों सात साल तक रिलेशन में रहे, जिसके बाद घर वालों की मर्जी से दोनों ने शादी कर ली. शादी के कुछ महीनों बाद प्रिया का बिहार समस्तीपुर में प्राइमरी टीचर के रूप में चयन हो गया. जिसके बाद से ही महिला का व्यवहार धीरे-धीरे बदलने लगा. वह घर वालों से अलग रहने की डिमांड करने लगी.

मोहित के घर वालों का आरोप

मोहित के घर वालों का आरोप है कि प्रिया और उसके माता-पिता मोहित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. वह मोहित पर घर की जमीन उनके नाम पर करने के लिए दबाव डालते थे. मोहित ने आत्महत्या करने से पहले जारी किए गए अपने वीडियो में कहा है कि प्रिया और उसकी मां उन्हें धमकी दिया करती थीं. उनका कहना था कि यदि ‘मैं जमीन उनके नाम नहीं करता हूं तो वह मुझ पर और मेरे परिवार पर दहेज का झूठा केस कर देंगी. इसके अलावा उन्होंने जबरन बच्चे का गर्भपात भी किया है’.

‘मेरी अस्थियां किसी नाले में बहा देना’

मोहित ने अंत में कहा कि यदि मुझे इंसाफ न मिला तो मेरी अस्थियां किसी नाले में बहा दीजिएगा. मम्मी-पापा, आप मुझे माफ कर दीजिए. मैं आपकी उम्मीदों और सपनों को पूरा नहीं कर पाया. इसके बाद मोहित ने जौली होटल के रूम नंबर 105 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी.

होटल के कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद मोहित के शव को घरवालों को सौंप दिया गया है. पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े: Samdhi-Samdhan Love Story : समधी के साथ फरार समधन पहुंची थाने, कहा ‘पति नहीं पसंद, अब समधी के साथ ही रहूंगी’

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola