यूपी में रजिस्ट्री के नियम बदले, अब बिना PAN कार्ड नहीं खरीद पाएंगे जमीन

Author Govind jee
Updated:
विज्ञापन

यूपी: बिना पैन कार्ड नहीं होगी जमीन रजिस्ट्री.

UP Property Registry: उत्तर प्रदेश में अब जमीन और प्रॉपर्टी खरीदना और भी सुरक्षित हो जाएगा. योगी सरकार ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है और फॉर्म 60 का ऑप्शन बंद कर दिया है. पैन वेरिफिकेशन के बिना पोर्टल पर अब एप्लीकेशन आगे नहीं बढ़ेंगी. यह बड़ा कदम नेपाल बॉर्डर के पास अवैध निवेश और बेनामी प्रॉपर्टी पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है.

विज्ञापन

UP Property Registry: यूपी में अब जमीन, मकान या कोई भी प्रॉपर्टी खरीदना पहले जैसा नहीं रहा. योगी सरकार ने रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है. अब अगर आपके पास PAN कार्ड नहीं है, तो आप उत्तर प्रदेश में कोई भी अचल संपत्ति (Immovable Property) नहीं खरीद पाएंगे. रजिस्ट्री विभाग ने इस संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन

अब फॉर्म 60 का खेल खत्म, PAN कार्ड हुआ जरूरी

पहले के नियमों के मुताबिक, अगर किसी के पास PAN कार्ड नहीं होता था, तो वह इनकम टैक्स विभाग का ‘फॉर्म 60’ भरकर रजिस्ट्री करवा लेता था. लेकिन सरकार ने अब इस सुविधा को खत्म कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, अब बिना PAN कार्ड के खरीद-बिक्री की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी. अब खरीदार और विक्रेता, दोनों का PAN नंबर ऑनलाइन पोर्टल पर डालना और उसे वेरिफाई करना अनिवार्य होगा.

नेपाल बॉर्डर पर ‘ब्लैक मनी’ और अवैध निवेश पर लगाम

सरकार का यह फैसला खास तौर पर भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इन इलाकों में विदेशी फंडिंग और अवैध निवेश की खबरें आती रहती थीं. PAN अनिवार्य होने से अब हर ट्रांजैक्शन को ट्रैक किया जा सकेगा. इससे संदिग्ध लेन-देन और बेनामी संपत्ति खरीदने वालों की पहचान करना आसान हो जाएगा.

सॉफ्टवेयर से तुरंत होगी ‘असली-नकली’ की पहचान

रजिस्ट्री विभाग अपने सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर रहा है. अब जैसे ही रजिस्ट्री के समय PAN नंबर डाला जाएगा, सिस्टम उसे तुरंत ऑनलाइन वेरिफाई कर देगा. इससे फर्जी कागजात और गलत पहचान के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पूरी तरह बंद हो जाएगी. विभाग का मानना है कि इससे न केवल टैक्स चोरी रुकेगी, बल्कि नेशनल सिक्योरिटी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में भी मदद मिलेगी.

जहां एक तरफ नए नियम लागू हो रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर कुछ चुनौतियां भी दिख रही हैं. राज्य में आधार वेरिफिकेशन के दौरान सर्वर स्लो होने की वजह से कई जिलों में रजिस्ट्री का काम एक-दो घंटे तक प्रभावित भी रहा. 

इस बदलाव से आपको क्या फायदा होगा?

ट्रांसपेरेंसी: प्रॉपर्टी की पूरी डील पारदर्शी होगी, जिससे भविष्य में कोई कानूनी झंझट नहीं होगा.

सुरक्षा: आपकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री असली पहचान के साथ होगी, जिससे फर्जीवाड़े का डर खत्म हो जाएगा.

ट्रैकिंग: अगर कोई अवैध तरीके से पैसे लगाकर आपके पड़ोस में जमीन लेता है, तो सरकार उसे आसानी से पकड़ सकेगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मुठभेड़, पुलिस ने बदमाश को पैर में मारी गोली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola