'राहुल की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप', केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पलटवार, कहा- नहीं मिल रहा समर्थन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Sep 2022 7:15 PM

विज्ञापन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के एक ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप है. उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में दो धड़े लड़ रहे हैं और वह कांग्रेस को संभालने में असमर्थ हैं.

विज्ञापन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान वो बीजेपी और केन्द्र सरकार पर जमकर आरोप लगा रहे हैं. अपने एक और ट्वीट में राहुल गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला किया है. हालांकि राहुल की ट्वीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी पलटवार किया है. अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी की यात्रा फ्लॉप है. उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिल रहा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान में दो धड़े लड़ रहे हैं और वह कांग्रेस को संभालने में असमर्थ हैं. यह ट्वीट उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है कि वह क्या सोच रहे हैं.

क्या है राहुल गांधी का ट्वीट: गौरतलब है कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने केन्द्र सरकार पर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि आज बड़े-बड़े उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया जा रहा है. लेकिन अगर किसान या छोटे व्यापारियों के छोटे से छोटे कर्ज न लौटाने की सूरत में उन्हें जेल में डाला जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हर अन्याय के खिलाफ है. राजा के ये दो हिंदुस्तान भारत स्वीकार नहीं करेगा.

जनता की समस्याओं को सरकार कर रही अनदेखा: गौरतलब है कि अपनी यात्रा में राहुल गांधी महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भारत जोड़ा यात्रा के दौरान हर जगह लोग महंगाई को लेकर परेशान दिख रहे हैं. उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं रख रही है. उसे अनदेखा कर रही है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी बीते कई दिनों से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. अपने दौरे में वो अभी दक्षिण भारत की यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा को दौरान फिर से कांग्रेस को खड़ा करने की कोशिश में भी जुटे है. गौरतलब है कि 2024 में लोकसभा चुनाव है ऐसे में कांग्रेस ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है. हालांकि, बीजेपी की ओर से राहुल के ट्वीट का पलटवार भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola