UGC-NET: History (06) का पेपर लीक? जानें वायरल मैसेज का सच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Oct 2022 8:30 PM
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक बयान जारी किया और बताया, UGC-NET दिसंबर 2021 और जून 2022 की संयुक्त रूप से हुई 10 अक्टूबर की परीक्षा में इतिहास (06) के पेपर लीक होने के संबंध में एक फेक ट्वीट और YouTube वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया में इस समय एक UGC-NET को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि UGC-NET दिसंबर 2021 और जून 2022 की संयुक्त रूप से हुई इतिहास (06) का पेपर लीक हो गया है. इसकी परीक्षा 10 अक्टूबर को सेकंड शिफ्ट में संयुक्त रूप से हुई थी. जिसके बाद पेपर लीक की खबर तेजी से वायरल हो रही है. आइये वायरल मैसेज का सच जानें.
एनटीए ने बताया वायरल मैसेज का सच
इतिहास का पेपर लीक होने की खबर वायरल होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक बयान जारी किया और इसकी सच्चाई से पर्दा उठाया. जारी बयान में एनटीए ने बताया, UGC-NET दिसंबर 2021 और जून 2022 की संयुक्त रूप से हुई 10 अक्टूबर की परीक्षा में इतिहास (06) के पेपर लीक होने के संबंध में एक फेक ट्वीट और YouTube वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एनटीए ने प्रश्न पत्र लीक होने की खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया. एनटीए ने कहा, यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है.
A fake tweet & YouTube video is circulating on social media regarding leakage of History(06) paper Shift II, UGC-NET Dec 2021 & June 2022 (Merged Cycles). NTA denies allegation regarding leakage of the question paper. It's clarified that there's no leak of any Question Paper: NTA pic.twitter.com/dfM43OOSqg
— ANI (@ANI) October 12, 2022
Also Read: Fact Check: ईवीएम हैकिंग से जीता गया था गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चुनाव? जानिए वायरल मैसेज का सच
सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज से रहें सावधान
सोशल मीडिया पर आये दिन कई तरह के वीडियो और मैसेज वायरल होते रहते हैं. साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए ऐसे फर्जी मैसेज का इस्तेमाल करते हैं. कई लोग वायरल मैसेज को बिना जांच पड़ताल किये दूसरों के पास शेयर कर देते हैं, जिससे लोग ठगी के शिकार भी हो जाते हैं. इसलिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता रहा है कि किसी भी तरह के वायरल मैसेज को दूसरों के पास बिना जांच-पड़ताल के शेयर करने से बचना चाहिए. कई वायरल मैसेज में फेक लिंक भी दिया रहता है, जिसमें क्लीक करने के साथ लोग साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं. हम आपको बताना चाहते हैं कि बैंक से जुड़ी या अपनी कोई भी निजी जानकारी दूसरों के साथ कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए. इससे हमेशा बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










