ट्विशा शर्मा का 12वें दिन हुआ अंतिम संस्कार, दिल्ली AIIMS की टीम ने दूसरी बार किया पोस्टमॉर्टम

Updated:
विज्ञापन

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, फोटो पीटीआई

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा का 12वें दिन बाद अंतिम संस्कार हुआ. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर आज AIIMS दिल्ली के वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम किया गया. जिसके बाद उसके शव को परिजन को सौंपा गया था.

विज्ञापन

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा का अंतिम संस्कार रविवार शाम पांच बजे भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया गया. जब परिजन को शव सौंपा गया तब ट्विशा के पिता ने लोगों से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आग्रह किया था. उन्होंने कहा था, आज एक बेटी, एक बहन, एक मित्र को हम अंतिम विदाई देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, जिस बेटी ने सपनों के साथ जीवन की नयी शुरुआत की थी, वह असमय हम सबको छोड़कर चली गई. माता-पिता की नम आंखें, टूटे हुए सपने और न्याय की प्रतीक्षा में बीत रहा हर क्षण हमारे समाज के लिए एक मौन प्रश्न है.

विज्ञापन

दिल्ली एम्स के चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने किया ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम

दिल्ली एम्स के चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने रविवार दोपहर ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम शुरू किया था. ट्विशा के परिजन के वकील अंकुर पांडे ने कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम की शुरुआत से पहले ट्विशा के भाई और भाभी ने उसके शव की पहचान की. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम दोपहर करीब 3:40 बजे पूरा हुआ.

12 मई को फंदे में लटकी पाई गई थी ट्विशा, पति और सास के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 12 मई को ससुराल वालों के मकान में ट्विशा (33) का शव फंदे से लटका हुआ मिला था. उनके परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. हालांकि ट्विशा के ससुराल वालों ने दावा किया है कि उसे नशे की लत थी. पुलिस ट्विशा के पति समर्थ सिंह से पूछताछ कर रही है, जिसे शुक्रवार को जबलपुर में गिरफ्तार किया गया था. वह 10 दिन से फरार था. भोपाल की एक अदालत ने शनिवार को उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 80 (2), 85 और 3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola