Trump Additional Tariff On India: ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ से हाहाकार, पीएम मोदी के फैसलों पर अन्नदाताओं ने क्या कहा?

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Aug 2025 2:49 PM

विज्ञापन

PM Modi and farmers

Trump Additional Tariff On India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. रूस से तेल खरीद पर ट्रंप भारत से चीढ़े हुए हैं. अमेरिका फैसले पर भारत में हाहाकार मची हुई है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इधर पीएम मोदी के बयान पर किसानों की भी प्रतिक्रिया आने लगी है. यहां आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री पर किसानों की क्या राय है?

विज्ञापन

Trump Additional Tariff On India: डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत टैरिफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा, भारी कीमत चुकाने को तैयार.” वाये बयान पर देश के किसानों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अलीगढ़ के एक किसान ने कहा, “पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई योजनाएं दी हैं, जिनमें किसान सम्मान निधि, किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड शामिल हैं… सभी किसान पीएम मोदी के साथ खड़े हैं, और हम उनके साथ खड़े रहेंगे.” एक अन्य किसान ने कहा, “पीएम मोदी ने जो भी कहा, वह किसानों और देश के हित में है. अमेरिका जो चाहता है, वह हमारे खेतों को नष्ट कर देगा…पीएम मोदी ने जो किया है, वह किसानों के हित में है. इतने विरोध के बाद भी वह हमारे साथ खड़े हैं.”

करनाल के किसान ने कहा- मोदी सरकार आने के बाद किसानों की हालत सुधरी है

पीएम मोदी के “भारत किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा” वाले बयान पर करनाल के एक किसान ने कहा, “पीएम मोदी ने कहा है कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में हमारा साथ देंगे. फसलों का रेट भी बढ़ा है. वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. पीएम मोदी हमेशा हमारे साथ रहे हैं.”करनाल के अन्य किसान ने कहा- “प्रधानमंत्री मोदी किसानों के साथ खड़े हैं और किसानों के हित में काम कर रहे हैं. हमें सब कुछ समय पर मिल रहा है, चाहे वह खाद हो या दवाइयां… हमें अपनी फसल बेचने के 24-48 घंटे बाद पैसा मिल रहा है, जो सबसे अच्छी बात है. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें (अमेरिका को) जवाब दे दिया है.” राजस्थान जयपुर के एक किसान ने कहा, “हम प्रधानमंत्री और देश के साथ खड़े हैं. हमें अमेरिका से क्या लेना-देना? मोदी सरकार आने के बाद किसानों की हालत सुधरी है. सरकार किसानों के लिए अच्छा काम कर रही है.” एक अन्य किसान ने कहा- “हमें प्रधानमंत्री पर भरोसा है. वो जो भी करेंगे, किसानों के हित में करेंगे. अमेरिका से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. पहले हमें कुछ नहीं मिलता था, लेकिन अब इस सरकार में हमें सब कुछ समय पर मिल रहा है. हमें मोदी सरकार पर भरोसा है.” एक अन्य ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित में बहुत कुछ किया है, जिसमें किसान सम्मान निधि, डेयरी लोन और अन्य लाभ शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए जो किया है, वह कोई नहीं कर पाया. हम बस यही चाहते हैं कि वे भविष्य में भी प्रधानमंत्री बने रहें.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola