Triple Talaq : पति ने गहने बेच दिए, LIC का पैसा निकाला, तीन तलाक दिया, 7 छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंची पत्नी

Updated:
विज्ञापन

‘तीन तलाक’ की सांकेतिक तस्वीर (Photo: AI)

Triple Talaq : उत्तर प्रदेश के भदोही में महिला ने पति पर गहने बेचने का आरोप लगाया है. यही नहीं उसने ‘तीन तलाक’ देकर घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप भी अपने पति पर लगाया. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Triple Talaq : भदोही में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के 5 लाख रुपये के गहने बेच दिए, उसकी जीवन बीमा राशि हड़प ली, अपने भाइयों के साथ मिलकर उसे पीटा और फिर ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाल दिया. घटना से पत्नी मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो गई है, और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. गोपीगंज थाना प्रभारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि 38 साल की सात बच्चों की मां नाजिश की तहरीर पर उसके पति चिरागुद्दीन, जेठ मैनुद्दीन, और दो देवरों शहाबुद्दीन और निजामुद्दीन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई.

विज्ञापन

जीवन बीमा का पैसा पति ने निकाल लिया

थाना प्रभारी के अनुसार, गोपीगंज थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी नाजिश ने बताया कि उसके पिता ने भारतीय जीवन बीमा निगम से उसका 2,70,000 रुपये का बीमा कराया था, जिसकी राशि उसके पति चिरागुद्दीन ने कथित तौर पर निकाल ली. उन्होंने बताया कि नाजिश ने आरोप लगाया कि चिरागुद्दीन ने कुछ समय पहले उसकी शादी में मिले पांच लाख रुपये मूल्य के सभी आभूषण बेच दिए और रुपये हड़प लिए.

पति, जेठ और देवरों ने मारपीट की

नाजिश ने यह भी आरोप लगाया कि 21 अक्टूबर की रात उसके पति, जेठ और देवरों ने उसके साथ मारपीट की, और चिरागुद्दीन ने उसे ‘तीन तलाक’ देकर घर से निकाल दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि नाजिश अपने सात छोटे बच्चों के साथ बुधवार को थाने पहुंची और चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. बुधवार देर शाम पुलिस ने अलीनगर स्थित आरोपी के आवास पर दबिश दी, लेकिन सभी फरार हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola