Coronavirus : भारत में पांच और नये मामले आये सामने, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 39
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 12:24 PM
Coronavirus outbreak: भारत में कोरोना वायरस से पीडित लोगों की संख्या बढ़ गयी है. केरल में पांच और संक्रमित मरीज पाये गये हैं. इसकी जानकारी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने दी है.
Coronavirus in india: चीन में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है. रविवार को केरल में पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने यह जानकारी दी है. इसके बाद भारत में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो गयी है. केरल के ये सभी पांच लोग पटनमथिट्टा जिले के निवासी हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इनमें से तीन लोग 29 फरवरी को इटली से लौटे हैं जबकि दो अन्य लोग उनके संबंधी हैं.
केरल के इन सभी संक्रमित लोगों को पटनमथिट्टा जनरल अस्पताल में पृथक और निगरानी में रखा गया है. शनिवार रात उनके वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इससे पहले भी राज्य में तीन लोग वायरस से संक्रमित पाये गये थे. कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित चीन के वुहान से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे उन तीनों छात्रों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.
आपको बता दें कि शनिवार को इस वायरस से लद्दाख में दो और तमिलनाडु में एक मरीज संक्रमित पाया गया था जिसके बाद भारत में इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 34 पहुंच गयी थी. लद्दाख के दोनों मरीज ईरान और तमिलनाडु का मरीज ओमान से लौटा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक और अमृतसर में दो और संदिग्ध मिले हैं. इनकी शुरुआती जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है. संक्रमण को रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 31 मार्च तक प्राइमरी स्कूल को बंद रखने का आदेश दिया है. साथ ही अपने सभी विभागों में बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक लगा दी है.
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये हैं. इससे पहले, उन्होंने लोगों से कहा कि हैंडशेक के बजाय नमस्कार करना चाहिए, ताकि वायरस को फैलने से रोका जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










