न्यूज डायरी: जन आंदोलन बन गया है मन की बात, पढ़ें आज की बड़ी खबरें यहां

Updated at : 30 Apr 2023 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूज डायरी: जन आंदोलन बन गया है मन की बात, पढ़ें आज की बड़ी खबरें यहां

Today NewsWrap: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि पचासों साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जायेगा. पंजाब के यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. पढ़ें अभी की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Mann ki Baat 100 Episode: जन आंदोलन बन गया है मन की बात, सेंचुरी पूरी होने के अवसर पर बोले PM Modi
undefined

मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात ने मुझे लोगों से जुड़ने का जरिया मुहैया कराया. यह मेरे लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है. विस्तृत खबर

पंजाब: लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, पूरा इलाका सील, सीएम भगवंत ने जताई संवेदना
undefined

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये गैस एक दूध की फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है. विस्तृत खबर

Wrestlers Protest : ‘पहले दर्ज करानी चाहिए थी शिकायत’, योगेश्वर दत्त ने प्रदर्शनकारी पहलवानों पर उठाए सवाल
undefined

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने कहा कि ‘पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे. अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी. पहलवानों को 3 महीने पहले ऐसा करना चाहिए था. मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए. विस्तृत खबर

PHOTOS: तेजस्वी यादव को रात 12 बजे मुजफ्फरपुर के अस्पताल में देख चौंके लोग, तस्वीरों में देखें क्या था माहौल
undefined

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा अपने हाथों में रखा है. तेजस्वी यादव एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखे और अचानक मुजफ्फरपुर के SKMCH अस्पताल पहुंच गए. विस्तृत खबर

यूपी के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत
undefined

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अहरौला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिला समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है. विस्तृत खबर

UPI से ऑनलाइन पैसे लेने वाले दुकानदार हों सावधान! फर्जी पेमेंट दिखाकर हो रही ठगी, रांची में कई मामले
undefined

ऑनलाइन पेमेंट ने लोगों के जीवन को भले ही आसान बना दिया हो, लेकिन अब इसके नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, ठगों ने यूपीआई के जरिए भी धोखाधड़ी शुरू कर दी है. ये ठग मुख्य रूप से ज्वेलरी दुकानों में जाते हैं और वहां से कुछ जेवर लेते हैं, फिर फर्जी पेमेंट दिखाकर जेवर लेकर चले जाते हैं. दुकानदार को बाद में एहसास होता है कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं. रांची में ही इसके कई मामले सामने आए हैं. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola