Mann ki Baat 100 Episode: जन आंदोलन बन गया है मन की बात, सेंचुरी पूरी होने के अवसर पर बोले PM Modi
Mann ki Baat 100 Episode: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित मन की बात प्रोग्राम का आज 100वां एपिसोड पूरा हो गया. 100वें Episode को लेकर देशभर में खास तैयारियां की गई थी. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन-आंदोलन बन गया और उसे जन-आंदोलन आप लोगों ने बनाया. जब मैंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा ‘मन की बात’ की थी, उसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी. पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है.
यह महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है- पीएम मोदी
मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात ने मुझे लोगों से जुड़ने का जरिया मुहैया कराया. यह मेरे लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा है.
विदेशों में भी हुई मन की बात की चर्चा
मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात जिस विषय से जुड़ा वो जन-आंदोलन बन गया और उसे जन-आंदोलन आप लोगों ने बनाया. जब मैंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ साझा ‘मन की बात’ की थी, उसकी चर्चा पूरे विश्व में हुई थी. ‘मन की बात’ मेरे लिए दूसरों के गुणों की पूजा करने के जैसा ही रहा है.
जन आंदोलन बन गया है मन की बात
पीएम मोदी की बहुचर्चित रेडियो शो मन की बात की आज सेंचुरी पूरी हो गई है. इस खास मौके पर पीएम मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि मन की बात जन आंदोलन बन गया है.
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने मासिक रेडिया कार्यक्रम मन की बात के 100 एपिसोड पूरा होने पर एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि सुबह 11 बजे ट्यून इन करें. यह वास्तव में एक विशेष यात्रा रही है, जिसमें हमने भारत के लोगों की सामूहिक भावना का जश्न मनाया है और प्रेरक जीवन यात्राओं पर प्रकाश डाला है.
चार लाख केंद्रों पर किया जायेगा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें संस्करण का प्रसारण रविवार को देशभर में करीब चार लाख केंद्रों पर किया जायेगा. इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गयी है. इस तरह से प्रसारण का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है.
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए