पंजाब: लुधियाना में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत, गैस रिसाव की वजह ढूंढने में जुटा प्रशासन

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं.
पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है, यहां ग्यासपुरा इलाके में गैस लीक होने की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 10 लोग बीमार बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. इसके अलावा घायलों को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक ये गैस एक दूध की फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है.
#WATCH | Punjab: An incident of gas leak reported in Giaspura area of Ludhiana.
SP says, "At least 5 casualties reported. 5-6 people fell unconscious and they have been admitted to a hospital. A rescue team has been called to the spot. A team of doctors & ambulances have also… pic.twitter.com/ZtUF5Ssxs6
— ANI (@ANI) April 30, 2023
आपको बताएं की आज सुबह 7 बजे के आस पास गैस फैक्टी से लीक हुई है जिसके बाद कई लोगों के बेहोश होने की खबर है. ये फैक्ट्री शेरपुर चौक के पास सुआ रोड पर स्थित. पुलिस ने इलाके में लोगों की आवाजाही बंद कर दी है औऱ रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए बठिंडा से एनडीआरएफ की टीम भी ग्यासपुरा के लिए रवाना हो गई है.
#ब्रेकिंग
पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, 11 अस्पताल में भर्ती, इलाके में अफरा-तफरी pic.twitter.com/xE00YwbiIx— अशोक तिवारी (@VBanarasa) April 30, 2023
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में जिन 11 लोगों की मौत हुई है उनमें से अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. इसके अलावा इस हादसे में कुछ पालतू जानवरों की मौत की खबर भी सामने आ रही है. हालांकि गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
इधर, पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है. पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है. हर संभव मदद की जा रही है.”
ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗਿਆਸਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫ਼ੈਕਟਰੀ ਦੀ ਗੈਸ ਲੀਕ ਦੀ ਘਟਨਾ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖਦਾਇਕ ਹੈ..ਪੁਲਿਸ, ਪੑਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ NDRF ਟੀਮਾਂ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ..ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਪਹੁੰਚਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ..ਬਾਕੀ ਵੇਰਵੇ ਜਲਦੀ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 30, 2023
वहीं लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ” 11 लोगों की मौत हो गई और चार अस्पताल में भर्ती हैं. सरकार ने मरने वालों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,00o रुपये की अनुग्रह राशि और सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता की घोषणा की है .”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




