Live Updates

Breaking News: पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में एक घटना के बाद लॉकडाउन, जनता से अनुरोध इस क्षेत्र से बचें

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस का आज से दो दिवसीय स्वाभिमान यात्रा. असम-मिजोरम सीमा विवाद में दोनों राज्यों ने वापस लिए एक दूसरे राज्यों के अफसरों के खिलाफ दर्ज केस. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में लॉकडाउन, जनता से अनुरोध इस क्षेत्र से बचें

पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में एक घटना के बाद लॉकडाउन कर दिया गया है. अधिकारिक ट्विटर हैंडिल से यह जानकारी दी गयी है कि एक घटना के बाद क्षेत्र में लाॅकडाउन किया गया है. जनता से अनुरोध किया गया है कि वे इस क्षेत्र से बचें.

मुंबई में अब रात 10 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, नये कोविड निर्देश जारी

मुंबई नगर निगम ने कोविड को लेकर नये दिशा निर्देश जारी किये हैं, इसके अनुसार मुंबई में अब रात के 10 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी. इस फैसले से दुकानदारों में खुशी है, उनका कहना है कि शाम चार बजे के बाद ही पिक आवर शुरू होता है.

मणिपुर में कोरोना संक्रमण के 753 नये मामले, 14 की मौत

नाॅर्थ ईस्ट के राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. आज 753 नये मामले दर्ज किये गये जबकि 14 की मौत हुई है.

देश के 44 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज यह जानकारी दी गयी है कि देश के 44 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है. जून में 279 जिलों में सौ से अधिक केस थे जो अब घटकर 57 जिलों तक सिमट गया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा बेवजह के धर्म परिवर्तन से बचा जाये

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना सही नहीं है. यह वेवजह का धर्मपरिवर्तन है. कोर्ट ने अकबर और जोधाबाई का उदाहरण दिया.

राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा आज भी जारी रहा, जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola