ePaper

दर्ज हो गया इतिहास, सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, 3 महिला न्यायाधीश भी शामिल

Updated at : 31 Aug 2021 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
दर्ज हो गया इतिहास, सुप्रीम कोर्ट में एक साथ 9 जजों ने ली शपथ, 3 महिला न्यायाधीश भी शामिल

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार है ऐसा हो रहा है, जब 9 न्यायाधीश एक साथ पद की ली शपथ. नौ नए न्यायाधीशों में तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं.

विज्ञापन
  • सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में पहली बार एक साथ नौ जज लेंगे शपथ

  • एससी के अतिरिक्त भवन परिसर सभागार में होगा शपथ ग्रहण

  • सीजेआइ आज दिलाएंगे शपथ, 3 महिला जज भी शामिल

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आज की तारीख हमेशा के लिए दर्ज हो गई. आज यानी 31 अगस्त को पहली बार एक साथ 9 जजों ने शपथ ली. देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना ने सभी को शपथ दिलाई. न्यायमूर्ति ए.एस. न्यायमूर्ति ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बी.वी. न्यायमूर्ति नागरत्ना, न्यायमूर्ति सी.टी. रविकुमार, न्यायमूर्ति एम.एम. न्यायमूर्ति सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली.

अतिरिक्त भवन परिसर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह: गौरतलब है कि, आमतौर पर नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है. लेकिन इस बार उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर में हुआ है. शपथ ग्रहण के बाद सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई. दूरदर्शन पर शपथ ग्रहण का लाइव भी दिखाया गया.

ये ले रहे हैं शपथ: आज जो 9 नये शपथ लेंगे उनमें, न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा शामिल हैं. न्यायमूर्ति नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला प्रधान न्यायाधीश बनने की कतार में हैं.

Also Read: Covid 19: अभी से हो जाएं सावधान, अक्टूबर-नवंबर में दिखेगा कोरोना का कहर! एक दिन में आएंगे इतने मामले

दूरदर्शन पर दिखाया गया लाइव प्रसारण: सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया. सुप्रीम कोर्ट के जनसंपर्क कार्यालय ने इसको लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना पहले ही दे दी थी.

Also Read: हफ्ते में तीन घंटे ही बच्चे खेल सकेंगे ऑनलाइन गेम, जानिए टेक कंपनियों पर चीन क्यों कस रहा है नकेल

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola