Breaking News : ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली झारखंडी खिलाड़ियों को हेमंत सरकार देगी 50-50 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार हो गई है. राजीव गांधी नहीं, अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा खेल रत्न अवॉर्ड. ताजा तरीन खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

झारखंडी खिलाड़ियों को हेमंत सरकार देगी 50-50 लाख रुपये

ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हाॅकी टीम की झारखंडी सदस्यों को हेमंत सरकार 50-50 लाख रुपये देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज इस बात की घोषणा की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के पूर्वजों के मकान को पक्का मकान के रूप में बनवाया जायेगा.

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की जमानत याचिका पर कल सुनवाई करेगी मुंबई की सत्र अदालत

पोर्नोग्राफी केस में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की जमानत याचिका पर कल मुंबई की सत्र अदालत सुनवाई करेगी.

हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 22 लोग थे सवार

हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिर गयी है. दुर्घटना के वक्त बस में 22 लोग थे सवार थे. जानकारी के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

बिहार के औरंगाबाद में सड़क किनारे बैठी 5 महिलाओं को कुचला

बिहार के औरंगाबाद में सड़क किनारे बैठी 5 महिलाओं को कार ने कुचल दिया है जिसमें से 3 की मौत हो गयी है जबकि 2 की स्थिति गंभीर है.

विनय प्रकाश होंगे भारत में ट्‌विटर के शिकायत पदाधिकारी

ट्‌विटर ने विनय प्रकाश को भारत में ट्‌विटर का शिकायत पदाधिकारी नियुक्त किया है. विनय प्रकाश की नियुक्ति की सूचना ट्‌विटर ने आज दी है.

आदर पूनावाला ने की स्वास्थ्य मंत्री के साथ मुलाकात 

कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच सीरम इंस्टीट्‌यूट के सीईओ आदर पूनावाला ने आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola