Tirupati Laddu Prasadam Row : भगवान दोषी को सजा जरूर देंगे, गुस्से में भक्तों ने कहा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Sep 2024 1:01 PM

विज्ञापन

Tirupati Laddu Prasadam Row

Tirupati Laddu Prasadam Row : लड्डू प्रसादम विवाद के बीच श्रद्धालु तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने दर्शन करने के बाद कहा कि भगवान उसका ख्याल रखेंगे.

विज्ञापन

Tirupati Laddu Prasadam Row : लड्डू प्रसादम विवाद के बीच श्रद्धालु तिरुपति के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. चेन्नई (तमिलनाडु) की एक श्रद्धालु आरती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, जिसने भी भगवान के साथ ऐसा किया है, भगवान उसका ख्याल रखेंगे. चाहे कोई सजा दे या न दे, मुझे पूरा यकीन है कि भगवान उन सभी का ख्याल रखेंगे, जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया है.

उज्जैन (मध्य प्रदेश) के आकाश अग्रवाल ने कहा कि हम काफी समय से तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन आखिरकार आज हम यहां पहुंचे. हमने दर्शन किए और हमें बहुत अच्छा लगा. हमें भगवान का प्रसाद मिला और हमें लगा कि व्यवस्था पहले से बेहतर थी. एक अन्य भक्त ने कहा कि लड्डू की कोई समस्या नहीं है. लड्डू सबसे अच्छे और अच्छी गुणवत्ता वाले लड्डू हैं.

दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए: प्रहलाद जोशी

तिरुपति लड्डू प्रसादम विवाद पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो कुछ भी कहा है, वह बहुत गंभीर है. इसकी जांच होनी चाहिए. आज तक, जो कुछ भी सामने आया है- लैब रिपोर्ट और सब कुछ बहुत गंभीर है. यह करोड़ों लोगों की आस्था से खिलवाड़ का मामला है. चंद्रबाबू नायडू ने लैब रिपोर्ट सार्वजनिक की, इसकी जांच होनी चाहिए और अगर सच पाया जाता है, तो दोषी को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार को तय करना है. चंद्रबाबू नायडू एक सक्षम प्रशासक हैं, वे तय करेंगे कि मामला सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए या इसके लिए एसआईटी का गठन किया जाना चाहिए.

Read Also : Tirupati Laddu Row: TDP के दावे पर केंद्र ने मांगी आंध्र सरकार से रिपोर्ट, 25 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग : टीटीडी

तिरुपति के प्रसिद्ध ‘लड्डू प्रसादम’ में इस्तेमाल घी की गुणवत्ता को लेकर श्रद्धालुओं की चिंताओं के बीच तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का बयान सामने आया है. उसकी ओर से कहा गया है कि इस पवित्र प्रसाद की शुचिता बहाल कर दी गयी है. तिरुमला पर्वत पर स्थित श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर का प्रबंधन करने वाले टीटीडी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि श्रीवारी लड्डू की पवित्रता अब बेदाग है. मंदिर बोर्ड ने एक पोस्ट में कहा कि श्रीवारी लड्डू की दिव्यता और पवित्रता अब बेदाग है. टीटीडी सभी भक्तों की संतुष्टि के लिए लड्डू प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
(इनपुट पीटीआई)

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola