कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में दवाओं की कमी नहीं : सरकार

Updated:
विज्ञापन

Bottles of Remdesivir in a hospital for COVID-19 patients in Wuhan in central China’s Hubei province Wednesday, Feb. 12, 2020. (FeatureChina via AP Images)

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में दवाओं की कोई कमी नहीं है. रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार का दवा विभाग कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से नियमित दवा उत्पादन और उसके वितरण की समीक्षा कर रहा है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में दवाओं की कोई कमी नहीं है. रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार का दवा विभाग कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद से नियमित दवा उत्पादन और उसके वितरण की समीक्षा कर रहा है. वहीं वितरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों का अन्य विभागों, राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर समाधान भी कर रहा है.

विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय दवा मूल्य प्राधिकरण (एनपीपीए) ने सभी दवा विनिर्माताओं को किसी भी समय पर आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्थिति की निगरानी के लिए दवा विभाग के तहत एक नियंत्रण केंद्र स्थापित किया गया है जो सवेरे आठ से शाम छह बजे कार्य कर रहा है। एनपीपीए का नियंत्रण केंद्र 24 घंटे काम कर रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola