जम्मू-कश्मीर: मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने मारी गोली

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Dec 2023 9:08 AM

विज्ञापन

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** Poonch: Army personnel stand guard near the site where an Army vehicle was ambushed by terrorists, in Poonch district, Thursday, Dec. 21, 2023. Three soldiers were killed and as many injured when heavily armed terrorists ambushed two Army vehicles in Jammu and Kashmir, officials said. (PTI Photo) (PTI12_21_2023_000452B)

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव जारी है. पुंछ में सेना पर हमला करने के बाद बरामूला में आतंकियों ने मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को गोली मार दी.

विज्ञापन

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकी लगातार सेना और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. रविवार को आतंकियों ने एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी को गोली मार दी. उनपर हमला मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय किया गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

पुलिस ने क्या दी जानकारी

पुलिस की ओर से बताया गया कि मोहम्मद शफी को आज तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई. कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई.

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश की जा रही है. इस कोशिश को शनिवार को नाकाम कर दिया गया. जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के यहां घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. बताया जा रहा है कि अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों पर गोलीबारी की और उनमें से एक आतंकवादी को मार गिराया. मारे गये आतंकी को उसके साथी घसीटते हुए सीमा पार ले गये.

Also Read: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, फायरिंग में एक आतंकी ढेर, घसीटकर ले गये साथी

पुंछ में आतंकी हमले के बाद तलाशी अभियान तेज

गौर हो कि गुरुवार को पुंछ में आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया था. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गये थे. ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया था. हमला तब किया गया जब सुरक्षाकर्मी थानामंडी-सूरनकोट क्षेत्र में ढेरा की गली के क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए जा रहे थे. हमले के बाद आतंकी फरार हो गये गये जिनकी तलाश में सुरक्षाबल लगे हुए हैं. घने जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है.

Also Read: PHOTOS: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola