मस्जिद के अंदर घुसकर आतंकियों ने मोहम्मद शफी को मारी गोली, पढ़ रहे थे अजान

Updated:
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव जारी है. पुंछ में सेना पर हमला करने के बाद बरामूला में आतंकियों ने मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को गोली मार दी. जानें पुलिस ने क्या दी जानकारी…

विज्ञापन

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से रविवार सुबह एक बड़ी खबर आई. आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी जिस संब��ध में पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शफी को तड़के एक मस्जिद के अंदर गोली मार दी गई. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा कि आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को आतंकियों ने मारी गोली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola