BSF : सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकाने पूरी तरह नष्ट, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब
BSF Soldier
BSF : सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस बात की जानकारी दी है.
BSF : पाकिस्तान की ओर से की गई गोलेबारी के जवाब में सियालकोट के लूनी में आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से यह जानकारी दी गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी के जवाब में जम्मू में अखनूर के सामने पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित एक आतंकवादी ठिकाने को ‘‘पूरी तरह से नष्ट’’ कर दिया.
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आतंकवादी ठिकाना पाकिस्तान में सियालकोट जिले के लूनी में था. पाकिस्तान ने शुक्रवार रात नौ बजे से जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर ‘‘बिना उकसावे’’ के गोलीबारी शुरू की जिसके बाद लूनी में आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया गया. प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा. बीएसएफ ने अखनूर क्षेत्र के सामने सियालकोट जिले के लूनी में स्थित आतंकवादी ठिकाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.

बीएसएफ जम्मू ने एक्स पर क्या लिखा
इस बीच बीएसएफ जम्मू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा– 9 मई 2025 को पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में बीएसएफ चौकियों पर गोलीबारी की. बीएसएफ ने भी उसी तरह जवाब दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








