ePaper

Jammu-Kashmir: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, खेत में मिला शव

Updated at : 18 Jun 2022 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, खेत में मिला शव

Jammu Kashmir New: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उनके घर में घुसकर आतंकियों पहले उन्हें अगवा किया, फिर उनकी हत्या कर दी. उनका शव खेत में मिला.

विज्ञापन

Jammu Kashmir New: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी को उसके घर से पहले अगवा किया, फिर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. उनका शव घर से बाहर एक खेत में पड़ा मिला. अधिकारियों ने आज यानी शनिवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक फारूक अहमद मीर पर हमला शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि पंपोर इलाके के संबूरा में हुआ. अधिकारियों ने बताया कि मीर सीटीसी लेथपोरा में आईआरपी 23वीं बटालियन में तैनात थे.

घाटी में बढ़ रही है आतंकी गतिविधियां: बता दें, इन दिनों जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंकी गतिविधियों में खासा इजाफा हुआ है. आये दिन सुरक्षाबलों के साथ उनकी मुठभेड़ (Jammu Kashmir Encounter) हो रही है. आतंकी घाटी में एक से बढ़कर एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इसके अलावा घाटी में आतंकी टारगेट किलिंग भी कर रहे हैं. बीते महीने मई में आतंकियों ने सात से अधिक लोगों की हत्या कर दी. आलम यह है कि कश्मीर से एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है. वहीं, दूसरे राज्य से कश्मीर जाने वाले लोगों के भी मन में खौफ है.

हालांकि, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का भी एक्शन जारी है. बीते दो दिन पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया था. अनंतनाग के हंगलगुंड में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया. वहीं इससे पहले कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों ने दो अन्य आतंकियों को ढेर कर दिया था.

बुधवार को मारे गए थे दो आतंकी: इससे पहले बुधवार को भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी को मार गिराया था. इनमें से एक आतंकी हाल में बैंक प्रबंधक की हुई हत्या में भी शामिल था. दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. लेकिन इससे पहले सुरक्षा बलों को इसकी खबर लग गई और दोनों को ढेर कर दिया गया.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Agneepath की आग से जल रहा देश, आज बिहार बंद का ऐलान, रक्षा मंत्री करेंगे अहम बैठक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola