तमिलनाडु में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए जोरदार प्रदर्शन
कन्याकुमारी एसपी हरि किरण प्रसाद ने बताया, हमें नहीं पता कि इसमें तोड़फोड़ की गई है या नहीं. मूर्ति को थोड़ा नुकसान हुआ है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है कि क्या बदमाश हैं या वास्तव में क्या हुआ.
तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में बीती देर रात अज्ञात बदमाशों ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया. जिसके बाद उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गयी है. लोग इसको लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर गये हैं.
शिवाजी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज
कन्याकुमारी एसपी हरि किरण प्रसाद ने बताया, हमें नहीं पता कि इसमें तोड़फोड़ की गई है या नहीं. मूर्ति को थोड़ा नुकसान हुआ है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए एक टीम बनाई है कि क्या बदमाश हैं या वास्तव में क्या हुआ. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मुस्तैद कर दिया गया है. हम आगे की जांच कर रहे हैं.
उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग
कन्याकुमारी जिले के कुल्लितुरई के पास वट्टाविलई में छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को तोड़ने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. जिले में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एक जगह जमा हुए.
Kanniyakumari, Tamil Nadu | Chhatrapati Shivaji’s statue was allegedly vandalised by unknown miscreants in the Kanyakumari district late last night.
We don't know whether it's vandalised or not. The statue was slightly damaged. We have registered a case and formed a team to find… pic.twitter.com/d76NGbMuOh
— ANI (@ANI) April 9, 2023
अमेरिका के एक पार्क से हुई थी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा चोरी
इसी साल फरवरी में अमेरिका के एक पार्क से छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा चोरी हो गयी थी. बाद में मूर्ति एक मशहूर कबाड़खाने में मिली थी. यह अमेरिका में छत्रपति शिवाजी की एक मात्र मूर्ति थी. 1999 में शिवाजी की मूर्ति को पुणे की ओर से सैन जोस को गिफ्ट किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










