तहव्वुर राणा से NIA ने की 3 घंटे पूछताछ, अधिकतर सवालों के देता रहा एक ही जवाब
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Apr 2025 9:49 PM
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमले का बड़ा आरोपी एनआईए के कस्टडी में हैं. NIA की टीम लगातार उससे सवाल पूछ रही है. शुक्रवार को तहव्वुर राणा से तीन घंटे तक पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक राणा जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. अधिकतर सवालों के जवाब में वो पता नहीं, याद नहीं कह रहा है. दिल्ली की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है. एनआईए अपनी पूछताछ में मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के साथ राणा के संबंधों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है.
Tahawwur Rana Extradition: एनआईए ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा पूछताछ की. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए की टीम से आरोपी से तीन घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ को लेकर एनआईए ने बताया कि आतंकी ने अधिकतर सवालों का जवाब देने में टालमटोल किया. राणा के जवाब से एनआईए संतुष्ट नहीं है. राणा अधिकतर सवालों के जवाब पता नहीं… याद नहीं के रूप में देता रहा. वो अपनी उम्र और बीमारी की आड़ में पूछताछ से बचने की भी कोशिश करता रहा. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 2008 के बड़े आतंकवादी हमलों के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा से पूछताछ शुरू की. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को 18 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है.
राणा को कहां रखा गया है
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राणा को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आतंकवाद रोधी एजेंसी के मुख्यालय में रखा गया है. जिस कोटरी में उसे रखा गया है वो हाई सिक्योरिटी वाली है. उसकी कोठरी के बाहर चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं. उसकी बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है. सूत्रों ने कहा कि जांच का नेतृत्व एनआईए की उपमहानिरीक्षक जया रॉय कर रही हैं, जो मुख्य जांच अधिकारी भी हैं.
राणा से जारी रहेगी पूछताछ
इससे पहले दिल्ली की एक कोर्ट से राणा की 18 दिनों तक की कस्टडी मिलने के बाद जांच एजेंसी ने कहा राणा 18 दिन तक एनआईए की हिरासत में रहेगा. इस दौरान एजेंसी उससे 2008 के भीषण हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी. बता दें, इस हमलों में कुल 166 लोग मारे गए थे. जबकि, 238 से अधिक घायल हुए थे. पूछताछ के दौरान एनआईए राणा का लश्कर कनेक्शन भी खंगालेगी. लश्कर-ए-तैयबा के साथ राणा के संबंधों की एनआईए पूछताछ करेगी.
लश्कर-ए-तैयबा के राणा के संबंधों पर होगी पूछताछ
एनआईए अपनी पूछताछ में मुंबई हमलों की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा के साथ राणा के संबंधों के बारे में पूछताछ करेगी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमलों के प्रमुख साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली से उसके संबंध और आईएसआई के अधिकारियों के साथ उसके संदिग्ध संबंधों और हमले के पीछे उसकी वास्तविक भूमिका के बारे में भी पूछताछ की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए