Swati Maliwal: 'मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था', स्वाति मालीवाल का छलका दर्द, BJP से कर दी खास गुजारिश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 May 2024 2:13 PM

विज्ञापन

swati maliwal 1

Swati Maliwal: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास में उनके साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर ताजा पोस्ट किया है. मालीवाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है. साथ ही बीजेपी से उन्होंने राजनीति नहीं करने आ आग्रह किया है.

विज्ञापन

Swati Maliwal: आप सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी.

पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे : मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे.

बीजेपी से कर दी खास गुजारिश

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना को लेकर राजनीति न करने की अपील की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बीजेपी से मुद्दे पर राजनीति नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने लिखा, देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. BJP वालों से खास गुजारिश है इस घटना पे राजनीति न करें.

Also Read: Swati maliwal: मामले में बढ़ सकती है केजरीवाल की मुश्किलें

दिल्ली पुलिस ने मारपीट मामले में आप सांसद स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया

दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार द्वारा कथित मारपीट के मामले में गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया. दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया.

मालीवाल के घर चार घंटा रही पुलिस की टीम

मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सकती है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी.

Also Read: Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया, 4 घंटे बाद आवास से लौटी टीम

Also Read: ‘स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हूं, उम्मीद है केजरीवाल करेंगे इंसाफ’, दुर्व्यवहार मामले में बोलीं प्रियंका गांधी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola