Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में आरोपी विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, आप सांसद का बयान दर्ज

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 May 2024 9:15 AM

विज्ञापन

Swati Maliwal Case Update

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गुरुवार रात FIR दर्ज कर लिया है. FIR में विभव कुमार के नाम का जिक्र है.

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case: पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के संबंध में गुरुवार को उनका बयान दर्ज किया. जिसके बाद एफआईआर दर्ज की. मालूम हो मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है. दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही. कुशवाहा के साथ महिला पुलिस अधिकारी भी थीं.

मालीवाल ने सोमवार को बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई थी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की.

Also Read: Swati maliwal: मामले में बढ़ सकती है केजरीवाल की मुश्किलें

एनसीडब्ल्यू ने मालीवाल से मारपीट मामले में केजरीवाल के सहयोगी को तलब किया

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को गुरुवार को समन जारी किया. समन के मुताबिक, विभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे होगी.

भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले को लेकर चुप्पी साधने के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक ‘गुंडे’ की तरह व्यवहार कर रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि केजरीवाल इस मामले में ‘मुख्य अपराधी’ हैं क्योंकि शिकायत के मुताबिक उनके सहयोगी विभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल पर हमला किया था. भाटिया ने इसके लिए मालीवाल की ओर से दिल्ली पुलिस को फोन करके दर्ज की गई शिकायत का हवाला दिया. उन्होंने कहा, केजरीवाल की चुप्पी बहुत कुछ कहती है. स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल, जो जमानत पर बाहर हैं, मुख्यमंत्री कम और गुंडे ज्यादा हो गए हैं.

Also Read: ‘स्वाति मालीवाल के साथ खड़ी हूं, उम्मीद है केजरीवाल करेंगे इंसाफ’, दुर्व्यवहार मामले में बोलीं प्रियंका गांधी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola