Swami Abhaydas ji Maharaj: स्वामी अभयदास जी महाराज को मिली धमकी? भारत आदिवासी पार्टी ने दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Swami Abhaydas ji Maharaj

Swami Abhaydas ji Maharaj:स्वामी अभयदास जी महाराज को भारत आदिवासी पार्टी की ओर से धमकी मिली है. उनपर आदिवासी समाज के खिलाफ बोलने का आरोप है. हालांकि स्वामी अभयदास जी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि है कि उनके शब्दों का कोई भी गलत अर्थ न निकाले. उनका उद्देश्य केवल समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करना है.

विज्ञापन

Swami Abhaydas ji Maharaj: तख्तगढ़ धाम के प्रमुख और जाने माने संत स्वामी अभयदास जी महाराज को धमकी मिली है. जिसके बाद उनके खिलाफ विवाद गहरा गया है. भारत आदिवासी पार्टी ने स्वामी अभयदास जी को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने आदिवासी समाज के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगी, तो उन्हें परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

भारत आदिवासी पार्टी का आरोप

भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि स्वामी अभयदास जी ने पिछले दिनों एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. पार्टी ने स्वामी अभयदास जी से माफी की मांग की है और कहा कि अगर वह अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते हैं, तो वे विरोध प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई करेंगे.

स्वामी अभयदास जी का स्पष्टीकरण

स्वामी अभयदास जी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि “मेरे शब्दों का कोई भी गलत अर्थ निकालना गलत है. मेरा उद्देश्य केवल समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करना है. मैंने कभी किसी समाज का अपमान नहीं किया है.” उन्होंने कहा कि वह धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और समाज के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे.

आयोजन पर असर

यह विवाद उस समय सामने आया है जब स्वामी अभयदास जी महाराज के नेतृत्व में 23 अप्रैल 2025 को श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रतापगढ़ में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में प्रमुख संतों की उपस्थिति और भव्य आयोजनों की योजना है जिसमें 11,111 कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा और भव्य झांकियां निकाली जाएंगी. आयोजकों ने यह स्पष्ट किया कि यह धार्मिक आयोजन राजनीति से अलग है और इस पर कोई भी राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा.

आयोजन की जानकारी

श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 23 अप्रैल 2025 से 29 अप्रैल 2025 तक प्रतापगढ़ के दशहरा मैदान में किया जाएगा. कथा का समय दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम में विशेष संतों के साथ युवाचार्य श्री अभयदास जी महाराज कथा व्यास के रूप में उपस्थित होंगे.

कथा व्यास- युवाचार्य श्री अभयदास जी महाराज* (तख्तगढ़ धाम)

विशिष्ट संतगण

  • जैन आचार्य श्री लोकेश मुनि जी (दिल्ली)
  • पूज्य श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी (वृंदावन)
  • पूज्य श्री प्रदीप मिश्रा जी (सिहोर)

प्रशासन की सक्रियता

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आयोजकों को सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी है और पुलिस बल को तैनात किया गया है. अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई उपद्रव हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola