Sushant Singh Rajput Death : सीबीआई ने रिया से 4 दिन में 35 घंटे की पूछताछ, माता-पिता से पूछे कई सवाल

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death : सीबीआई ने रिया से 4 दिन में 35 घंटे की पूछताछ, माता-पिता से पूछे कई सवाल

Sushant Singh Rajput Death, CBI, Riya Chakraborty अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की. एक अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती सुबह करीब 11 बजे उपनगर कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे और आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद शाम को वहां से चले गये.

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने मंगलवार को पहली बार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से पूछताछ की. एक अधिकारी ने बताया कि रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती सुबह करीब 11 बजे उपनगर कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचे और आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद शाम को वहां से चले गये.

सीबीआई जांच दल इसी अतिथि गृह में ठहरा है. उन्होंने बताया कि रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से मंगलवार को भी पूछताछ जारी रही. उसे पहली बार पिछले सप्ताह पूछताछ के लिए बुलाया गया था. अधिकारी के अनुसार, शौविक चक्रवर्ती अपने माता-पिता के साथ कार से डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचा. उन तीनों के साथ पुलिस की भी गाड़ी थी.

राजपूत को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का गबन करने के आरोप में पटना में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है, उसमें रिया और उनके माता-पिता के नाम भी हैं. अधिकारी के मुताबिक, हालांकि रिया को मंगलवार को सीबीआई पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया. रिया से पिछले चार दिन में करीब 35 घंटे पूछताछ की गई है.

उन्होंने बताया कि लेकिन दिवंगत अभिनेता के रसोइये नीरज सिंह, करीबी मित्र सैम्युअल मिरांडा, रखरखाव कर्मी केशव और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की पूछताछ के लिए बाद में पहुंचे. इन सभी से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है.

राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को फंदे पर लटकते मिले थे और मुम्बई पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया था. उसने करीब तीन दर्जन लोगों के बयान दर्ज किये थे. बाद में दिवंगत अभिनेता के पिता ने पटना में पुलिस में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके धन का गबन करने का आरोप लगाया.

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह, राजपूत के पिता द्वारा पटना में अभिनेत्री एवं अन्य के खिलाफ दर्ज करायी गई प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित किये जाने के निर्णय को बरकरार रखा था. सीबीआई ने इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच के बारे में अभी तक चुप्पी साध रखी है. यह मामला मीडिया में सुर्खियों में बना हुआ है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola