'सर्जिकल स्ट्राइक का दर्द ज्यादा कांग्रेस को', दिग्विजय सिंह पर भाजपा का पलटवार
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Jan 2023 4:18 PM
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र सोमवार को किया जिसका जवाब भाजपा की ओर से दिया गया है. जानें क्या है पूरा मामला
सर्जिकल स्ट्राइक का मामला एक बार फिर गरमा गया है. कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसपर सवाल उठाया जिसका जवाब भाजपा की ओर से दिया गया. BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब भी हमारी वीर सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे अधिक दर्द उस देश को होता है जिसको सबक सिखाया जाता है, जो विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है. लेकिन यह दुखद है कि दर्द भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होता है.
जब भी हमारी वीर सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे अधिक दर्द उस देश को होता है जिसको सबक सिखाया जाता है, जो विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है। लेकिन यह दुखद है कि दर्द भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को होता है: BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया pic.twitter.com/rbbwKjCdQm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023
राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर गौरव भाटिया ने कहा कि गैरजिम्मेदाराना बयान देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है. हमारे सुरक्षा बलों के खिलाफ बोलने वाले किसी को भी देश बर्दाश्त नहीं करेगा. पीएम मोदी के प्रति नफरत के कारण राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में अब देशभक्ति नहीं बची है.
It's the character of Congress party to make irresponsible statements. The country will not tolerate anyone speaking against our security forces. Due to their hate towards PM Modi, Rahul Gandhi & Digvijaya Singh don't have patriotism left in them now: Gaurav Bhatia, BJP Spox pic.twitter.com/XrKQz6X2J6
— ANI (@ANI) January 23, 2023
क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र सोमवार को किया और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की ये बात करते हैं. कहते हैं कि इतने लोग मार गिराये. केवल झूठ का पुलिंदा से ये राज कर रहे हैं. कांग्रेस नेता दिग्विजय ने जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र ने आज तक संसद के सामने सर्जिकल स्ट्राइक या पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है.
कब किया गया सर्जिकल स्ट्राइक
उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमला 2019 में किया गया था जिसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था जिसमें भारतीय सेना के 40 जवान शहीद हो गये थे. इसके बाद भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक किया गया था जिसमें कई आतंकी मारे गये थे. पाकिस्तानी आतंकियों को भारत ने घुसकर मारा था. पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के बाद भारतीय जवाब वापस अपने देश में आ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










