Karnataka News: सूरज रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कस्टडी के लिए कल कोर्ट में आवेदन दे सकती है CID
Suraj Revanna | PTI
Karnataka News: प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उनपर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
Karnataka News: जेडी(एस)एमएलसी और एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीआईडी कल यानी सोमवार को हिरासत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है. इस मामले में अधिवक्ता निखिल डी कामत ने बताया कि सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई को है. बता दें कर्नाटक के चर्चित यौग उत्पीड़न मामले में अब रेवन्ना परिवार के दो सदस्यों का नाम आ चुका है. पहले जेडीएस नेता एचडी रेवन्ना के बेटे प्रज्वल रेवन्ना और अब उनके छोटे बेटे सूरज रेवन्ना इस मामले में आरोपी बन गये हैं. उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत भी मिली है.
अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप
बता दें, रविवार को सुबह यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (सेक्युलर) के एमएलसी सूरज रेवन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सूरज रेवन्ना पर एक शख्स ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. एमएलसी सूरज रेवन्ना के खिलाफ कुछ दिन पहले पार्टी के एक कार्यकर्ता से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और शनिवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पीड़ित का आरोप है कि एचडी रेवन्ना के बेटे सूरज रेवन्ना ने 16 जून को अपने फार्म हाउस में शख्स के यौन कुकर्म किया है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है.
एचडी रेवन्ना ने आरोपों को कहा साजिश
वहीं जनता दल-सेक्युलर विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने रविवार को अपने बेटे एवं विधान पार्षद सूरज रेवन्ना के खिलाफ पार्टी के एक पुरुष कार्यकर्ता का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों को साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचते हुए उन्होंने कहा कि समय आने पर वह सब कुछ बयां करेंगे. बता दें, सूरज के भाई प्रज्वल रेवन्ना पर भी कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. एचडी रेवन्ना ने यह भी कहा कि वो घटना को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि सीआईडी को अपनी जांच करने दीजिए.
मीडिया साजिश का करें पर्दाफाश- एचडी रेवन्ना
इधर, एचडी रेवन्ना से मीडिया ने यह सवाल किया कि जिसे आप साजिश कह रहे है तो इसके पीछे किसका हाथ है. इस पर रेवन्ना ने कहा कि मुझे नहीं पता. उन्होंने कहा कि मीडिया को ही इस बारे में पता लगाना होगा कि इसके पीछे कौन है. मैं यह काम आप पर छोड़ता हूं. हम इसका सामना करेंगे. देश में न्यायपालिका भी है. वहीं सूरज रेवन्ना को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में नहीं पता. जब समय आएगा, तो मैं सब कुछ बता दूंगा. वहीं, सूरज रेवन्ना ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उस व्यक्ति ने उनसे पांच करोड़ रुपये लेने के लिए उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है. बता दें, पुलिस ने सूरज रेवन्ना के करीबी सहयोगी शिवकुमार की शिकायत पर शुक्रवार को जेडी(एस) कार्यकर्ता के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज किया था. भाषा इनपुट से साभार
Also Read: Chhattisgarh Blast: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों का IED विस्फोट, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










