सूर्य की ऐसी तस्वीर पहले आपने कभी नहीं देखी होगी, Aditya-L1 ने क्लिक की PHOTO

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 09 Dec 2023 7:30 AM

विज्ञापन

ISRO ने ऐसी खबर दी है जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गई है. Aditya-L1 मिशन ने सूर्य की पहली तस्वीरें जारी की हैं. इन तस्वीरों को SUIT पेलोड ने कैप्चर किया गया है. आप भी देखें ये तस्वीर

विज्ञापन
undefined

आदित्य-एल1 को लेकर एक खबर लोगों के बीच रोमांच बटोर रही है. दरअसल, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पर लगे ‘सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप’ (एसयूआईटी) उपकरण ने 200-400 एनएम तरंगदैर्ध्य रेंज में सूर्य की पहली पूर्ण-डिस्क तस्वीर क्लिक की है जो सामने आई है.

undefined

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है. इसरो की मानें तो, एसयूआईटी ने विभिन्न वैज्ञानिक फिल्टर का उपयोग करके इस तरंगदैर्ध्य रेंज में सूर्य के प्रकाशमंडल और वर्णमंडल की तस्वीरें खींचने का काम किया गया है.

undefined

इसरो की ओर से इस बाबत एक बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि 20 नवंबर, 2023 को, एसयूआईटी उपकरण को चालू करने का काम किया गया था. दूरबीन ने छह दिसंबर, 2023 को पहली तस्वीर क्लिक की.

Also Read: आदित्य-एल1 पृथ्वी के गुरुत्वार्षण से आज होगा बाहर, शुरू होगी Lagrange Point 1 की यात्रा : इसरो
undefined

इसरो ने शुक्रवार शाम जानकारी दी और कहा कि भारत के आदित्य-एल1 मिशन द्वारा सूर्य की पहली पूर्ण-डिस्क तस्वीर ली है. इसरो की ओर से यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की गई जिसे यूजर तेजी से शेयर कर रहे हैं.

undefined

स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया कि आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पर लगे सौर पराबैंगनी इमेजिंग टेलीस्कोप या एसयूआईटी उपकरण ने 200-400 एनएम तरंग दैर्ध्य रेंज में तस्वीरें लीं. यानी सूट पेलोड ने 200 से 400 nm वेवलेंथ में ये सारी तस्वीरें ली हैं. अब इसरो और इस मिशन से जुड़े अन्य संस्थानों के वैज्ञानिक सूरज का अध्ययन करेंगे.

undefined

आपको बता दें कि इससे पहले सूरज की तस्वीर 6 दिसंबर 2023 को ली गई थी. लेकिन वह पहली लाइट साइंस तस्वीर थी. लेकिन इस बार फुल डिस्क इमेज लेने का काम किया गया है.

Also Read: आदित्य-एल1 मिशन को बड़ी सफलता, कैप्चर की सोलर फ्लेयर्स की पहली हाई-एनर्जी एक्स-रे झलक, जानें ताजा अपडेट
undefined

इन तस्वीरों में सूर्य पर मौजूद धब्बे, प्लेग और सूरज के शांत पड़े हिस्से नजर आ रहे हैं. सूर्य से ही हमारे सौर मंडल को ऊर्जा यानी एनर्जी धरती को प्राप्त होती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola