Gogamedi Murder Case: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मिलेगी सुरक्षा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Dec 2023 8:16 PM
Jaipur: Police personnel and locals outside the residence of Shri Rashtriya Rajput Karni Sena's President Sukhdev Singh Gogamedi, where he was shot dead by unidentified assailants, in Jaipur, Tuesday, Dec. 5, 2023. (PTI Photo)(PTI12_05_2023_000283B)
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के छोटे भाई श्रवण सिंह गोगामेड़ी ने बताया, एफआईआर दर्ज करा ली गई है. हमारी कुछ मांगें हैं, अगर प्रशासन हमारी मांगें मान लेता है तो हम अपने लोगों से प्रदर्शन बंद करने का अनुरोध करेंगे.
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके विरोध में आज दिनभर राजस्थान बंद रहा और विरोध प्रदर्शन होते रहे. इस बीच खबर आ रही है कि गोगामेड़ी के परिवार वालों को सुरक्षा दी जाएगी. साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.
श्रवण सिंह गोगामेड़ी बोले- उनके भाई सुखदेव ने पुलिस से मांगी थी सुरक्षा, नहीं मिली
श्रवण सिंह गोगामेड़ी ने कहा, उनके भाई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी 5 साल तक सभी पुलिस अधिकारियों के पीछे दौड़ते रहे लेकिन किसी ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ‘सर्व समाज’ का चेहरा थे और ‘सर्व समाज’ उनके समर्थन में खड़ा रहेगा.
जबतक हमारी मांगे नहीं मानी जाती, तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के छोटे भाई श्रवण सिंह गोगामेड़ी ने बताया, एफआईआर दर्ज करा ली गई है. हमारी कुछ मांगें हैं, अगर प्रशासन हमारी मांगें मान लेता है तो हम अपने लोगों से प्रदर्शन बंद करने का अनुरोध करेंगे.
Also Read: कौन थे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी? जिनकी जयपुर में गोली मारकर कर दी गई हत्या, CCTV फुटेज वायरल
गोगामेड़ी के हत्यारे अब भी फरार, हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित
पुलिस ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की. पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. हमलावरों की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई है. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया कि गोगामेड़ी और नवीन सिंह शेखावत की राजपूत नेता के घर पर मंगलवार को गोली मारकर हत्या करने वाले दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है. कहा जा रहा है कि नवीन सिंह शेखावत हमलावरों के साथ राजपूत नेता के घर गया था. उन्होंने कहा, एक आरोपी हरियाणा का है और दूसरा राजस्थान का है.
हत्याकांड के विरोध में विरोध प्रदर्शन
गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में राज्य में कई जगह प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों राजमार्ग ‘जाम’ कर दिया और ट्रेन भी रोकीं. राजपूत समाज के लोगों ने जयपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन किया. गोगामेड़ी समर्थकों ने हत्या के विरोध में जयपुर बंद की घोषणा की. इस वजह से सभी बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही. राजधानी जयपुर में कई स्कूलों में एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई.
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस हत्याकांड के बाद राज्य के हालात को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की. इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर ने ली हत्या की जिम्मेदारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है. गोगामेड़ी के समर्थकों ने राजपूत नेता के परिवार के लिए 11 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.
गोगामेड़ी की मंगलवार को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई
गौरतलब है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को यहां श्यामनगर में उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया, तीन लोग गोगामेड़ी के आवास पर गए और उन्होंने उनके सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं. सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर ले गए जहां उन्होंने गोगामेड़ी से दस मिनट तक बातचीत की. इसके बाद, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं. जोसेफ ने कहा कि इस घटना के बाद दो हमलावर घर से बाहर निकले और एक व्यक्ति से स्कूटी छीनकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










