Suicide Prevention : गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में था शख्स, गटक ली मच्छर मारने वाली दवा
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Nov 2024 7:48 AM
suicide prevention/ Agra police rescue
Suicide Attempt : शख्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह परेशान था. मच्छर मारने वाली दवा पी ली.
Suicide Prevention : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक व्यक्ति ने मच्छर मारने वाली दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आकर उसने ऐसा किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है. इसमें वह कैमरे के सामने ही यह दवा पीता हुआ नजर आ रहा है. पहला घूंट पीने के बाद वह असहज दिखाई दिया, लेकिन फिर भी उसने दो घूंट और गटक लिए. इसके बाद वह बेचैनी हो गया और अपना पेट पकड़ लिया.
इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट की खबर पुलिस को दी गई
व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसके बाद उसे फॉलो करने वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह 3.30 बजे उसके स्थान पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर उसे बचाया गया. अस्पताल ले जानें के बाद आखिरकार उसकी जान बच गई. ट्रांस यमुना पुलिस स्टेशन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में पुलिस कमिश्नर के मीडिया सेल से अलर्ट मिलने की सूचना दी. अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल दुर्गाशंकर और मनोज कुमार सती नगर नरायच में उसके घर पर पहुंचे.
Read Also : पटना में छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ महिला ने की आत्महत्या, पति के इस हरकत से थी परेशान
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप शख्स चला गया था डिप्रेशन में
पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया. इसपर उन्हें कोई रिएक्शन नहीं मिला. उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा. अंदर जाकर उन्होंने युवक को परेशानी में पड़ा पाया. तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ. आगरा से बाहर का रहने वाला यह व्यक्ति ट्रांस यमुना कॉलोनी इलाके में सती नगर नरायच में किराए के कमरे में रहता है. वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह परेशान था. ब्रेकअप के कारण वह कई दिनों से डिप्रेशन में था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










