पटना में छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ महिला ने की आत्महत्या, पति के इस हरकत से थी परेशान
Patna News (सांकेतिक तस्वीर )
Bihar Suicide News: पटना जिला के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर की एक महिला ने छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ सुसाइड कर ली. आरोप है कि विवाहिता के पति का अवैध संबंध था. जिससे वह परेशान रहा करती थी.
Bihar Suicide News: पटना जिला के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सोरंगपुर की एक महिला ने छह माह की बच्ची को बिलखता छोड़ सुसाइड कर ली. आरोप है कि विवाहिता के पति का अवैध संबंध था, जिसका विरोध करने पर भी वह नहीं मान रहा था और पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया था.
आपके शहर में
मृतका के परिवार वालों ने पति के खिलाफ रामकृष्ण नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका स्वराज कोमल उर्फ निशा कुमारी के मौसेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि उसकी मौसेरी बहन निशा की शादी रामकृष्ण नगर के आनंद उर्फ रोहित के साथ दो साल पहले हुई थी. निशा के पति रोहित कुमार रामकृष्ण नगर और पटना के गांधी मैदान के पास टी स्टॉल चलाता है.
निशा के पति का था अवैध संबंध
बताया जाता है कि निशा के पति रोहित का अवैध संबंध था, जिसका निशा विरोध कर रही थी. पत्नी के विरोध पर पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. इसके बाद बच्ची को लेकर निशा मायके रामकृष्ण नगर थाना के ही सोरंगपुर में रहने लगी. बुधवार की रात मायके के कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली.
Also Read: बिहार में डूबने से 61 लोगों की मौत, छठ महापर्व पर इन लापरवाहियों की वजह से गई जान
घटना के बाद पति घर छोड़कर फरार
इसकी सूचना परिवार के लोगों ने थाना को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद उसका पति घर छोड़कर फरार हो गया. राम कृष्ण नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के परिवार वालों के आवेदन पर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए