Bihar News: बिहार में डूबने से 61 लोगों की मौत, छठ महापर्व पर इन लापरवाहियों की वजह से गई जान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 09 Nov 2024 9:00 AM

विज्ञापन

Bihar News: पिछले दो दिनों में बिहार में छठ के दौरान तालाब, पोखर और नदी में डूबने से करीब 61 लोगों की मौत हो गयी. कोसी, सीमांचल व पूर्व बिहार में 29 लोग डूब गये. वहीं उत्तर बिहार में डूबने से 13 लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: पिछले दो दिनों में बिहार में छठ के दौरान तालाब, पोखर और नदी में डूबने से करीब 61 लोगों की मौत हो गयी. कोसी, सीमांचल व पूर्व बिहार में 29 लोग डूब गये. 26 लोगों का शव मिला है. सहरसा में तीन, मधेपुरा में तीन, लखीसराय में दो, मुंगेर में चार, अररिया में एक, पूर्णिया में दो, कटिहार में दो, खगड़िया में पांच व भागलपुर में चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी. मधेपुरा, पूर्णिया व अररिया में तीन लोगों की तलाश जारी है.

उत्तर बिहार में डूबने से 13 लोगों की मौत

उत्तर बिहार में डूबने से 13 लोगों की मौत हो गयी. इसमें मुजफ्फरपुर में तीन, पूर्वी चंपारण में चार, समस्तीपुर में चार लोगों की मौत हो गयी. सीतामढ़ी के बेलखंड में डेढ़ साल का एक बच्चा दरभंगा के हायाघाट में 9 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई. बेगूसराय में डूबने से चार लोगों की मौत हो गयी, वैशाली के राजापाकर में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, नालंदा जिले में दो की जान चली गयी. रोहतास में तिलौथू और दिनारा में पांच लोग डूब गये. जिनमें से चार की मौत हो गई.

Also Read: पटना मेट्रो हादसे में घायल तीसरे मजदूर की भी मौत, ब्रेक फेल होने से तीन मजदूरों पर चढ़ा था लोको पिकअप

लापरवाही की तीन कहानियां, जिनसे हमें सबक लेना चाहिए. कोसी, सीमांचल, पूर्व बिहार में 29 और उत्तर बिहार में 13 लोगों की मौत डूबने से हो गई है.

सेल्फी लेने का चक्कर

सारण जिले के तरैया में छठ घाट पर नाव पर सेल्फी लेने के दौरान आठ बच्चे नदी में डूब गये. इनमें से दो की मौत हो गई. छह लोगों को बचा लिया गया, वहीं दूसरी तरफ एबुलेंस नहीं मिलने पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और रोड जाम कर हंगामा किया.

फोटो खींचने की जिद

केसरिया के सतरघाट स्थित पुल पर फोटो खीचने के चक्कर में एक युवती गंडक नदी में गिरकर डूब गयी. बचाने के लिए उसका भाई भी नदी में कूद गया उसके बाद वह भी डूबने लगा. लोगों ने भाई को तो बचा लिया, लेकिन युवती नहीं बच सकी.

नहीं मानी बड़ों की बात

आरा के सहार में अंधारी गांव के सोन नदी में पांच बच्चे डूब गये, जिसमें दो की मौत हो गयी. घर के लोगों के मना करने के बावजूद बच्चे सोन में नहाने चले गये और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबने लगे. इनमे से दो को बचा लिया गया और एक गायब है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन