Bharat Jodo Yatra: यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ अलग अंदाज में नजर आईं सोनिया गांधी, देखें तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी इस पैदल यात्रा में भी अपनी मां का ख्याल रख रहे है. जानकारी हो कि बीते कुछ महीनों से सोनिया गांधी अस्वस्थ है. अपने इलाज के लिए वो बाहर भी गयी हुई थीं. सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने से राहुल गांधी में ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है.

विज्ञापन
undefined

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी. यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक चलेगी. राहुल गांधी शुरू से इस अभियान के साथ बने हुए है. अब इस पैदल यात्रा में सोनिया गांधी के जुड़ने से एक मजबूती मिलेगी. इस यात्रा में जुड़ने के बाद सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ कुछ अलग अंदाज में ही नजर आयी.

विज्ञापन
undefined

तस्वीरों के माध्यम से देखा जा सकता है कि कैसे राहुल गांधी इस पैदल यात्रा में भी अपनी मां का ख्याल रख रहे है. जानकारी हो कि बीते कुछ महीनों से सोनिया गांधी अस्वस्थ है. अपने इलाज के लिए वो बाहर भी गयी हुई थीं. सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने के बाद इस यात्रा के साथ साथ राहुल गांधी में भी ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है.

undefined

राहुल गांधी पूरे यात्रा के दौरान अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रहे. समय समय पर मां के कंधे से कंधे मिलकर उन्हें चलता देखा गया तो कभी झुककर मां के जूते ठीक करते देखा गया. राहुल गांधी के इस कदम की सराहना की आजा रही है. इस दौरान सोनिया गांधी के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है.

undefined

इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कैसे एक प्रशंसक अपनी नेता को देखते ही झुककर उनके पाँव पकड़ लेता है. ऐसे में यह तो साफ है कि दक्षिण भारत में सोनिया गांधी की धाक अभी भी बनी हुई है. हालांकि इस तस्वीर में भी सोनिया गांधी अकेले नहीं है. राहुल गांधी का साथ और संरक्षण उन्हें यहां भी मिल रहा है.

undefined

कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम 2024 चुनाव में देखने को मिल सकता है. ऐसे में अगर राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का इनको समर्थन मिल आता है तो यह अभियान और भी ज्यादा प्रभावी होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola