Snowfall: पहाड़ों में जारी है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गिरेगा पारा! Photos

Updated:
विज्ञापन
snowfall in Kashmir

snowfall in Kashmir

Snowfall: जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रह सकता है. बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पारा और गिरने की संभावना है.

विज्ञापन

Snowfall: गुरुवार को कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी हुई. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल यानी शुक्रवार को घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है.

Snowfall in kashmir

कश्मीर के पहलगाम और सोनमर्ग के जोजिला, बडगाम के ऊपरी इलाके, गुरेज, बांदीपोरा, गांदेरबल समेत कई और इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई.

कश्मीर में बर्फबारी

इसके अलावा अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी देखने को मिली.

कश्मीर में जारी रहेगा बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल कश्मीर में बादल छाये रह सकते हैं. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

घाटी में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि इस सप्ताह के अंत तक घाटी के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है.

सप्ताह के अंत तक बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 20 और 21 जनवरी को छिटपुट इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है. बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola