पुणे मर्डर: हत्या से पहले किससे हुई थी सिया की सीक्रेट बातचीत? 34 मिनट वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

Updated:
विज्ञापन

सिया और चेतन पुलिस हिरासत में (File Photo)

सूत्रों के मुताबिक, एक खुलासा सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के बाद हुआ है. जांच में मिले डिजिटल सबूतों ने मामले की कई अहम कड़ियों को उजागर किया है. जानें अब क्या नई बात आई पुणे मर्डर केस में.

विज्ञापन

पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. 20 वर्षीय आरोपी सिया ने वारदात से कुछ देर पहले एक फोन कॉल किया था. जांच के मुताबिक, उसने अपने प्रेमी और सह-आरोपी से बात की थी. यह कॉल मंगेतर को कथित तौर पर खाई में धक्का देने से करीब आधे घंटे पहले की गई थी. पुलिस इस कॉल को मामले की अहम कड़ी मान रही है. एनडीटीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. सूत्रों के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला है कि केतन की हत्या से महज 34 मिनट पहले सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन से एक ‘सीक्रेट कॉल’ पर बात की थी. जांच कर रहे अधिकारी इस बातचीत को कथित हत्या की साजिश को अंतिम मंजूरी देने वाला अहम संकेत मान रहे हैं.

विज्ञापन

पुणे ग्रामीण पुलिस की टेक्निकल मॉनिटरिंग टीम की जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच हुई आखिरी कॉल बेहद अहम सबूत बनकर सामने आई है. पुलिस का मानना है कि यह बातचीत कथित साजिश से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है. इसलिए जांच कर रहे अधिकारी इस कॉल को पूरे हत्याकांड के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल सबूतों में से एक मान रहे हैं.

किले के व्यू-पॉइंट की सटीक जानकारी सिया ने चेतन को दी

पुलिस को शक है कि इस कॉल के दौरान सिया गोयल ने चेतन चौधरी को किले के उस व्यू-पॉइंट की सटीक लोकेशन बताई थी, जहां वह मौजूद थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया ने यह भी जानकारी दी थी कि आसपास कोई पर्यटक नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पिछले तीन महीनों के चैट और वॉइस नोट्स तुरंत डिलीट कर दिए थे. ऐसा इसलिए ताकि हत्या की साजिश से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस के हाथ न लग सके. अब पुलिस की साइबर टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से उनके डिलीट किए गए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

हर डेटा को खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अब रिकवर किए गए डिलीटेड डेटा, लोकेशन लॉग्स और आखिरी कॉल के समय के इंटरनेट आईपी एड्रेस का मिलान कर रही है. जांच एजेंसियों की कोशिश है कि इन डिजिटल सबूतों को अदालत में मजबूत प्रमाण के तौर पर पेश किया जाए. पुलिस यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश के तहत की गई थी.

यह भी पढ़ें : पुणे मर्डर : रास्ते में रुकी कैब, डिक्की खुली और बढ़ गया सस्पेंस; ड्राइवर ने बताई पूरी कहानी

सिया नहीं करना चाहती थी केतन से शादी

पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल ने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किला में केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दे दिया था. जांच के मुताबिक, सिया नवंबर में होने वाली अपनी शादी नहीं करना चाहती थी और इसी वजह से उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola