ePaper

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : छठा शूटर दीपक मुंडी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Updated at : 10 Sep 2022 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : छठा शूटर दीपक मुंडी और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि दीपक उर्फ मुंडी अब तक पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था. दीपक को उसके दो सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया.

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित रूप से शामिल छठे और आखिरी शूटर को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पहले तीन शूटर को गिरफ्तार किया था. वहीं, पंजाब पुलिस ने दो अन्य को मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 11 पिस्तौल बरामद की गई है। बिश्नोई ने तीन महीने पहले स्वीकार किया था कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी.

पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था दीपक मुंडी

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि दीपक उर्फ मुंडी अब तक पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था. दीपक को उसके दो सहयोगियों के साथ पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में पकड़ा गया. पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने छह शूटर की पहचान की थी, जो गायक की हत्या में शामिल थे. इनमें से प्रियव्रत फौजी, कशिश और अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था, जबकि मनप्रीत सिंह और जगरूप सिंह रूपा को पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य मोहाली से गिरफ्तार

वहीं, पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 11 पिस्तौल बरामद की गई है. बिश्नोई ने तीन महीने पहले स्वीकार किया था कि उसने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी और वह पिछले साल अगस्त से इसकी तैयारी कर रहा था.

Also Read: Sidhu Moose Wala : सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लुधियाना का रहने वाला है मनप्रीत सिंह

मोहाली ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेकशील सोनी ने बताया कि बिश्नोई के गिरोह के सदस्य मनप्रीत सिंह को यहां खरड़ से गिरफ्तार किया गया. एसएसपी ने कहा कि मनप्रीत (25) लुधियाना का रहने वाला है और उस पर दो आपराधिक मामले (एक खरड़ में और दूसरा लुधियाना में) चल रहे हैं. पुलिस ने कहा कि उसके पास से नौ मिलीमीटर की एक ग्लॉक पिस्तौल, दस 0.32 पिस्तौल, तीन कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई. पुलिस ने कहा कि मनप्रीत को अश्विनी कुमार नामक एक व्यक्ति हथियार उपलब्ध कराता था जो कि हरियाणा के पेहवा का निवासी है। कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola