कर्नाटक में सरकार बनते ही सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें, चहेते MLA को मंत्री बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
सिद्धारमैया की अगुआई में 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी. उस दिन सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. साथ ही 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी.
कर्नाटक में सिद्धारमैया की अगुआई में सरकार एक्शन में आ गयी है. लेकिन सरकार गठन के साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की मुश्किलें भी बढ़ती दिख रही हैं. कैबिनेट में अपने चहेते विधायकों को लेने की मांग राज्य में उठने लगी है. इसको लिए प्रदर्शन भी किया जा रहा है.
विधायक डी सुधाकर को मंत्री पद दिये जाने की उठी मांग
सिद्धारमैया की अगुआई में 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी. उस दिन सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. साथ ही 8 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. अब सभी को कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार का इंतजार है. इस बीच कर्नाटक में अपने चहेते विधायकों को मंत्री पद दिय जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. हिरियूर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि हिरियूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी सुधाकर को मंत्री पद दिया जाए.
कैबिनेट विस्तार को लेकर दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार बुधवार शाम नयी दिल्ली जाएंगे, जहां उनके कांग्रेस आलाकमान से मिलकर राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार और मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन पर चर्चा करने की संभावना है. हालांकि, सिद्दारमैया और शिवकुमार के दिल्ली दौरे का विवरण मीडिया से साझा नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के मौजूदा मंत्रियों को विभागों के आवंटन और मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर कांग्रेस आलाकमान से मिलने की संभावना है.
Also Read: कुर्सी संभालते ही एक्शन में सिद्धारमैया, बीजेपी सरकार के सभी लंबित कार्यों पर लगायी रोक
#WATCH | Bengaluru: Congress workers of Hiriyur Constituency protest outside Karnataka CM Siddaramaiah's residence, demanding that Hiriyur Constituency MLA D Sudhakar be given a ministerial post. pic.twitter.com/KGNso63iHi
— ANI (@ANI) May 24, 2023
मंत्री पद को लेकर भी सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मतभेद की खबर
सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में कुछ नामों को लेकर सिद्दारमैया और शिवकुमार के बीच कथित रूप से मतभेद है. ऐसी आशंका है कि इसी को लेकर दोनों को दिल्ली बुलाया गया है. नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन और एक ऐसे मंत्रिमंडल का गठन, जिसमें सभी समुदायों, क्षेत्रों, गुटों और नयी व पुरानी पीढ़ी के विधायकों को प्रतिनिधित्व हासिल हो, सिद्दारमैया के लिए काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है. कर्नाटक मंत्रिमंडल में मंत्रियों की स्वीकृत संख्या 34 है. इसे देखते हुए कई नेता मंत्री बनने की होड़ में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










