Weather Forecast : झारखंड में जानें कब रुकेगी बरिश, यूपी-बिहार में भारी बरिश, जानें अपने इलाके का हाल
Patiala: People wade through a waterlogged street following heavy rain in Patiala, Monday, July 19, 2021. (PTI Photo)(PTI07_19_2021_000011B)
Weather Forecast Today Live Updates: दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है और लोग गर्मी भूल गए हैं. पूर्वी, पश्चिमी और मध्य भारत में एक अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल, झारखंड और बिहार में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी. जानें मौसम का हाल…
अंबाला में भारी बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, 13,500 एकड़ जमीन पानी से लबालब
हरियाणा: अंबाला में भारी बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है. उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप डबास ने बताया कि ”पिछले 18 दिनों में 450 मिलीमीटर बारिश होने के कारण ऐसा हुआ है. हमारे पास 13,500 एकड़ जमीन में पानी भरे होने की खबर है, जिसमें धान और सब्जियां लगी हैं.”
अगले 24 घंटे में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर होगी भारी बारिश
अगले 24 घंटे में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.
अगले 24 घंटे में बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे में बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
अगले 24 घंटे में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे में झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई इलाकों में होगी बूंदा-बांदी
अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर (बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा), हरियाणा के सोनीपत, खरखोदा, उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, हाथरस के कुछ स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश या बूंदा-बांदी होगी.
अगले दो घंटों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें
अगले दो घंटों के दौरान हरियाणा के गोहाना, गन्नौर, फतेहाबाद, नरवाना, जींद, रोहतक, हिसार, हांसी, सिवनी, तोशाम, मेहम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, लोहारू, नारनौल, महेंद्रगढ़, कोसली, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, होडल, औरंगाबाद, पलवल, उत्तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, मेरठ, जजाऊ, आगरा, मथुरा, राया, बरसाना, नंदगांव, राजस्थान के कोटपुतली, खैरथल, भिवारी, महानीपुर बालाजी, महावा, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, नदबई, नगर, अलवर, तिजारा, बयाना, भरतपुर, डीग के आसपास और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए