Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब की जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब की जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को होगी सुनवाई

श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) के नये पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से मुलाकात कर स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई में देरी का मुद्दा उठाया. विकास वालकर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया के साथ पांडे से मुलाकात की.

विज्ञापन

श्रद्धा वालकर की गला घोंटकर हत्या करने और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत में आज सुनवाई हुई. कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 दिसंबर के लिए तय कर दी है. इससे पहले खबर आयी थी कि आफताब ने अपने वकील को दिल्ली की एक अदालत में जमानत याचिका दायर करने की अनुमति नहीं दी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी ने कहा कि अदालत को ईमेल के जरिये पूनावाला से सूचना मिली है कि जमानत याचिका गलती से दायर की गई थी. जिसके बाद न्यायाधीश ने कहा, मुझे साढ़े 11 बजे आरोपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात करने दीजिए.

आफताब के वकील ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई कारण नहीं

आफताब पूनावाला के वकील ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी शनिवार को याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र अभी दाखिल किया जाना है इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में रखने का कोई कारण नजर नहीं आता. पूनावाला की न्यायिक हिरासत 9 दिसंबर को और 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी.

श्रद्धा वालकर के पिता ने एमबीवीवी के नये पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर ने मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) के नये पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से मुलाकात कर स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी बेटी की शिकायत पर कार्रवाई में देरी का मुद्दा उठाया. विकास वालकर ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया के साथ पांडे से मुलाकात की. यह मुलाकात करीब 40 मिनट तक चली. विकास वालकर ने 9 दिसंबर को इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. उस दिन उन्होंने मीडिया के सामने पूनावाला के लिए मृत्युदंड की मांग की थी और आरोपी के परिवार के सदस्यों की भी जांच की मांग की थी.

Also Read: Shraddha Murder Case: आफताब ने समय काटने के लिए मांगा उपन्यास, जेल प्रशासन ने थमाया ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’

आफताब ने कथित तौर पर श्रद्धा की हत्या के बाद शव के 35 टूकड़े किये थे

गौरतलब है कि आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की दिल्ली के महरौली स्थित फ्लैट में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी. बाद में उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखा तथा तीन हफ्तों के दौरान अलग-अलग जगहों पर उन्हें फेंक दिया था. इस मामले में आरोपी आफताब का अबतक नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola