Shraddha Murder Case: आफताब की जमानत याचिका पर आज सुनवाई, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो सकती है पेशी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Dec 2022 9:13 AM

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: सुनवाई में आफताब के वकील ने कहा था कि मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र अभी दाखिल किया जाना है. इसलिए आरोपी आफताब को न्यायिक हिरासत में रखने का फिलहाल कोई औचित्य नजर नहीं आता.

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी. इससे पहले दिल्ली की साकेत कोर्ट में आफताब की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई थी. जिसके बाद सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तिथि मुकर्रर की गई थी. वहीं, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया था.

न्यायिक हिरासत में आरोपी को रखने का कोई औचित्य नहीं: इससे पहले वाली सुनवाई में आफताब के वकील ने कहा था कि मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और आरोपपत्र अभी दाखिल किया जाना है. इसलिए आरोपी आफताब को न्यायिक हिरासत में रखने का फिलहाल कोई औचित्य नजर नहीं आता. गौरतलब है कि पूनावाला की न्यायिक हिरासत 9 दिसंबर को फिर 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी.

12 नवंबर से पुलिस हिरासत में है आरोपी आफताब: बता दें श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब बीते 12 नवंबर से ही पुलिस हिरासत में है. इस दौरान पुलिस ने आफताब की निशानदेही पर श्रद्धा के शरीर के टुकड़े विभिन्न जगहों से बरामद किया था. वहीं, पूछताछ में आफताब ने बताया था कि श्रद्धा आफताब पर पूरजोर शादी का दबाव डाल रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई जिसमें आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी.

Also Read: ‘यूक्रेन जिंदा है और पलटवार कर रहा’ अमेरिकी कांग्रेस में बोले जेलेंस्की, कहा- नहीं करेंगे समझौता

शव के कर दिए थे 35 टूकड़े: आफताब ने पुलिस की पूछताछ में ये भी खुलासा किया था कि उसने श्रद्धा वालकर की दिल्ली के महरौली स्थित फ्लैट में हत्या के बाद शव के 35 टुकड़े कर दिये थे. शव को टुकड़ो को फ्रिज में रखा हुआ था और रात में एक-एक कर वो उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता था. इस मामले में पुलिस ने आरोपी आफताब का अबतक नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola