Shraddha Murder Case: महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से बरामद हड्डियां श्रद्धा की, पिता के DNA से हुआ मैच

Updated:
विज्ञापन

Shraddha Murder Case: जानकारी हो कि इस हत्याकांड का आरोपी आफताब अभी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की थी जिसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे. सूत्रों की मानें तो पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था.

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ हड्डी के नमूने श्रद्धा के पिता के डीएनए से मेल खा गए है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वे श्रद्धा के थे. जानकारी हो कि यह हड्डियां दिल्ली पुलिस ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया था. बता दें कि CFSL रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है.

विज्ञापन
आरोपी आफताब अभी पुलिस की गिरफ्त में

जानकारी हो कि इस हत्याकांड का आरोपी आफताब (aftab poonawalla) अभी पुलिस की गिरफ्त में है. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की थी जिसके बाद महरौली जंगल और गुरुग्राम में उसकी बताई हुई जगह से पुलिस ने शव के कई टुकड़े हड्डियों के रुप में बरामद किए थे. सूत्रों की मानें तो पुलिस को एक मानव जबड़ा भी मिला था. जिसके बाद इनकी जांच के लिए CFSL लैब भेजा गया था. अब मिली जानकारी यही है कि इन सैम्पल का मिलान श्रद्धा के पिता से हो गया है.

35 टुकड़ों में काट दिया और उसे दिल्ली के इलाकों में फेंकता गया

देश की राजधानी दिल्ली में हत्या की एक खौफनाक वारदात सोमवार को सामने आयी थी. यहां एक शख्स जिसका नाम आफताब पूनावाला उसने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के इलाकों में फेंकता गया. मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी आफताब पूनावाला को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: India China LAC Clash: तवांग में झड़प के बीच स्थानीय ने कहा, ‘भारतीय सेना पर हमें गर्व, हम डरते नहीं’ आफताब ने हत्या की बात स्वीकार की थी

आरोपी आफताब ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की हत्या की बात स्वीकार की थी और यह भी कबूल किया कि दिल्ली के जंगल वाले इलाकों में विभिन्न स्थानों पर उसके शव के टुकड़े फेंके थे. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की चार सदस्यीय टीम और जांच अधिकारी पूनावाला से ‘‘नार्को” जांच के बाद पूछताछ के लिए नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल पहुंचे थे. बता दें कि आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट्स से 54 हजार रुपए भी ट्रांसफर किए थे. श्रद्धा के मोबाइल की लोकेशन और बैंक अकाउंट डिटेल से ही पुलिस आफताब तक पहुंची थी. पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola