शिवराज सिंह चौहान को ‘PhonePe CM’ बता लगाये गये पोस्टर, कंपनी ने कांग्रेस को दे डाली चेतावनी, राजनीति तेज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर चिपकाये जाने को लेकर फोनपे कंपनी ने कांग्रेस को चेतावनी दी है. कंपनी ने मुख्यमंत्री की तस्वीर लगे फोन पे के पोस्टर को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है. नहीं तो लीगल एक्शन की चेतावनी दे डाली है.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गये हैं. इसको लेकर राजनीति तेज हो गयी है. दरअसल ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास दीवारों पर मुख्यमंत्री शिवराज की तस्वीर वाले ‘फोनपे सीएम’ के पोस्टर चिपकाए गए हैं. इसको लेकर जहां बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है, वहीं फोन पे कंपनी ने भी कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दे डाली है.
फोनपे कंपनी ने कांग्रेस को दी चेतावनी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर चिपकाये जाने को लेकर फोनपे कंपनी ने कांग्रेस को चेतावनी दी है. कंपनी ने मुख्यमंत्री की तस्वीर लगे फोन पे के पोस्टर को जल्द से जल्द हटाने के लिए कहा है. नहीं तो लीगल एक्शन की चेतावनी दे डाली है.
फोनपे ने कांग्रेस को टैग कर किया ट्वीट
PhonePe पोस्टर को लेकर कांग्रेस को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, किसी भी तीसरे पक्ष, चाहे वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक, द्वारा उसके ब्रांड लोगो के अनधिकृत उपयोग पर आपत्ति जताता है. हम किसी राजनीतिक अभियान या पार्टी से जुड़े नहीं हैं. कंपनी ने आगे लिखा, PhonePe लोगो हमारी कंपनी का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है और PhonePe के बौद्धिक संपदा अधिकारों का कोई भी अनधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित करेगा. हम कांग्रेस पार्टी से हमारे ब्रांड लोगो और रंग वाले पोस्टर और बैनर हटाने के लिए विनम्र निवेदन करते हैं.
Madhya Pradesh | | 'PhonePe CM' posters featuring CM Shivraj Singh Chouhan pasted on the walls near Gwalior railway station
A BJP worker has given a complaint that his party is being defamed and based on that a case has been registered against an unknown person and investigation… pic.twitter.com/SOxzrFfFbM
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 29, 2023
पोस्टर में क्या है
दरअसल पोस्टर में शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर के साथ फोन पे का क्यूआर कोड छपा है. जिसमें लिखा गया है कि 50 फीसदी लोओ, फोनपे काम कराओ.
शिवराज सिंह के खिलाफ पोस्टर पर राजनीति तेज
शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ पोस्टर पर राजनीति तेज हो गयी है. बीजेपी के एक कार्यकर्ता ने शिकायत की है कि उनकी पार्टी को बदनाम किया जा रहा है. एसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने बताया, इस मामले को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. कांग्रेस ने शिवराज सरकरा पर काम के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










