ePaper

Shivamogga Violence: शिवमोगा हिंसा पर बोले सीएम बोम्मई, पुलिस को कड़ी जांच करने का दिया गया निर्देश

Updated at : 16 Aug 2022 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
Shivamogga Violence: शिवमोगा हिंसा पर बोले सीएम बोम्मई, पुलिस को कड़ी जांच करने का दिया गया निर्देश

Shivamogga Violence: शिवमोगा झड़प मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि जब जांच चल रही है तो इस मामले पर टिप्पणी करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Shivamogga Violence: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिवमोगा झड़प मामले पर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जब जांच चल रही है तो इस मामले पर टिप्पणी करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है. इधर, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र शिवमोगा में एडीजीपी कानून-व्यवस्था आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं.

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा, सावरकर का पोस्टर लगाने में क्या गलत है?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवमोगा हिंसा मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हम धर्म के आधार पर कुछ भी तय नहीं करते हैं. शांति बनी रहनी चाहिए, हमें राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखनी है. उन्होंने कहा कि हम गहन जांच करेंगे और यहां दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए. कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो, उसे किसी भी कीमत पर कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सावरकर का पोस्टर लगाने में क्या गलत है? उन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी. अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.


चाकू घोंपने की घटना के आरोपी को पैर में गोली मारी गयी

शिवमोगा में झड़पों और एक व्यक्ति को चाकू मारने की घटना में शामिल होने के आरोपी एक व्यक्ति को उस समय पैर में गोली मारी गयी, जब उसने उसे पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 30 वर्षीय मोहम्मद जबी उर्फ चर्बी का घटना के बाद एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह शिवमोगा के मरनामी बैलू का रहने वाला है.

जानें पूरा मामला

पुलिस ने बताया कि सोमवार को हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर और 18वीं सदी के मैसूरु के शासक टीपू सुल्तान के बैनर लगाने को लेकर शहर में दो समुदायों के बीच झड़प हो गयी थी और इस दौरान 20 वर्षीय प्रेम सिंह नामक युवक पर चाकू से हमला किया गया था. झड़प के तुरंत बाद शहर में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश लागू किए गए थे. नदीम, तनवीर, चर्बी और अब्दुल रहमान पर आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था. जिला प्रशासन ने भद्रावती और शिवमोगा शहरों के स्कूलों तथा कॉलेजों में आज यानी मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है.

4 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उनका एक दल जबी को हिरासत में लेने के लिए पहुंचा तो उसने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने प्रयास किया. विनोबा नगर पुलिस था के उपनिरीक्षक मंजूनाथ एस कूकी ने आत्मरक्षा में उसके दाएं पैर में गोली मार दी. उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है. इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था आलोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जिस व्यक्ति को चाकू मारा गया, वह राजस्थान का रहने वाला है और कपड़े की एक दुकान पर काम करता है. वह झड़पों में शामिल नहीं था, लेकिन चार लोगों ने उसे चाकू मार दिया. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुमार ने कहा कि हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हम उनकी पृष्ठभूमि तथा उन्हें मिलने वाले वैचारिक समर्थन या झुकाव का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ करेंगे.

Also Read: NIA Court: कोर्ट ने ISIS के संदिग्ध सदस्य मोहसिन अहमद को 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola